विविध

नायब तहसीलदार पदोन्नत, सरकार का आभार

No Slide Found In Slider.

प्रदेश सरकार द्वारा नायब तहसीलदार को तहसीलदार पद पर पदोन्नति करने के लिए हिमाचल प्रदेश राजस्व कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। हिमाचल प्रदेश राजस्व कर्मचारी महासंघ के महासचिव एचएल घेजटा ने ने कहा कि पिछले काफी समय से प्रदेश भर में तहसीलदारों के बहुत से पद रिक्त पड़े थे। उन्होंने बताया कि इस वजह से आम जनता को जहां परेशानी का सामना करना पड़ रहा था वही पात्र नायब तहसीलदार अपनी पदोन्नति के लिए उत्साहित थे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

संघ ने इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व ओंकार चंद शर्मा का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने बतौर राजस्व सचिव पदभार संभालते ही विभाग की बेहतरी के लिए अच्छे कदम उठाएं व निर्णय लिए उन्होंने कहा कि इस पदोन्नति में उनका भी विशेष योगदान रहा है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रदेश में तहसीलदार और नायब तहसीलदार की स्ट्रेंज बढ़ाई गई जिसके लिए संघ अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व ओंकार शर्मा का आभार व्यक्त करता है उन्होंने विश्वास जताया कि विभाग एवं सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ की अन्य मांगों पर भी उचित कार्रवाई की जाएगी जिसके तहत तहसीलदारों की हिमाचल प्रशासनिक सेवा के लिए पदोन्नति तथा तहसीलदारों को गाड़ियों की उपलब्धता एवं तहसीलदार को उप तहसील व तहसील में आवास सुविधा उपलब्ध करवाना मुख्य मांगे हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close