शिक्षा

एसएमसी शिक्षकों के अनशन को शीघ्र समापन के प्रयास करे शिक्षा विभाग :- प्रवक्ता संघ सिरमौर

No Slide Found In Slider.

हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने माननीय मुख्यमंत्री एवं  शिक्षा मंत्री हिमाचल सरकार से मांग की कि वह कड़कती ठंड तथा निरंतर बदल रहे मौसम के मिजाज को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जिलों में विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा नियुक्त शिक्षकों के शिमला में चल रहे क्रमिक अनशन को समाप्त करने हेतु विभाग को निर्देश दे कि वह उचित निर्णय ले कर इस अनशन को जल्दी से जल्दी समाप्त करवाने हेतु हस्तक्षेप करे।

No Slide Found In Slider.

एसएमसी शिक्षकों के अनशन  को शीघ्र समापन के प्रयास करे शिक्षा विभाग :- प्रवक्ता संघ सिरमौर

संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि जिस प्रकार से पूर्व में शिक्षा विभाग में विभिन्न नीति पर लंबे समय तक नियुक्त अस्थाई शिक्षकों को विभिन्न सरकार के सेवाकाल में नियमित किया गया फलस्वरूप इन शिक्षकों की स्थाई नीति की अपेक्षा भी तर्कसंगत हे।

No Slide Found In Slider.

जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, महासचिव डॉक्टर आईडी राही, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ,राज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र नेगी, कोषाध्यक्ष विजय वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश नेगी, पूर्व महासचिव संजय शर्मा आदि ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बेशक विद्यालय प्रबंधन समिति पर नियुक्त शिक्षक लंबे समय से प्रदेश के दूर दराज के क्षेत्रों में बहुत कम वेतन पर बहुत बेहतरीन सेवाएं दे रहे है तथा उनकी स्थाई नीति को मांग भी उचित है परंतु संघ सभी शिक्षको से निवेदन करता है कि वह शिमला के बदलते मौसम के कारण अपने संघर्ष तथा अनशन को अस्थाई रूप से स्थगित करे ताकि किसी भी प्रकार के जान माल के नुकसान तथा ठंड से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।
संघ अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की कि जिस प्रकार से हिमाचल सरकार ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल कर एतिहासिक फैसला लिया है यह सरकार निश्चित रूप से कर्मचारियों के अन्य मुद्दों को भी शीघ्र हल करेगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close