विविध

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा हिमाचल के मसलों पर क्यों रहे खामोश दें जवाब -कौशल

No Slide Found In Slider.
प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के हिमाचल आगमन पर उनसे केंद्र सरकार द्वारा लगातार हिमाचल प्रदेश के साथ किए जा रहे सौतेले व्यवहार पर हिमाचल का पक्ष नहीं लेने को लेकर सवाल उठाए हैं। वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चुनावों के आते नड्डा को हिमाचल की याद सताने लगी परंतु केंद्र द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा लिए जाने वाले ऋण की सीमा तथा विदेशी फंडिंग से क्रियान्वित होने वाली योजनाओं की फंडिंग में कटौती के साथ प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से कांग्रेस सरकार के वाटर सेस लगाने के फैसले के खिलाफ पावर प्रोजेक्ट्स कंपनियों को वाटर सेस न देने के प्रदेश विरोधी आदेश पर नड्डा अपनी स्थिति स्पष्ट करें।प्रदेश में ओ पी एस लागू करने के उपरांत 1750 करोड़ रुपए की केंद्रीय ग्रांट क्यों बंद की गई और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री द्वारा आपदा के समय बर्बाद हुए राष्ट्रीय राजमार्गों तथा फोर लेन सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए 500/ रुपए देने की घोषणा के साथ केंद्र द्वारा आपदा में प्रदेश की अनदेखी के ऊपर भी भाजपा अध्यक्ष हिमाचली होने के नाते अपनी भूमिका पर जबाब दें।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजस्थान में 400/ रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा किया है भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बताएं कि यदि राजस्थान में 400/रुपए में गैस सिलेंडर दिया जा सकता है तो हिंदुस्तान में क्यों नहीं।कौशल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का लोकतंत्र,संविधान और न्यायपालिका पर विश्वाश नहीं है इसीलिए उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को मुख्य चुनाव आयुक्त के सलेक्शन पैनल से बाहर करने के लिए कानून बनाया गया जो इस और भी इशारा करता है कि भाजपा निष्पक्ष चुनाव नहीं चाहती।
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close