राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन -2023 के लिए 26097 बाल वैज्ञानिकों ने अपना पंजीकरण करवाया

|
|
हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान सम्मेलन
विज्ञान का प्रचार एवं प्रसार हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकीएवं पर्यावरण परिषद् (HIMCOSTE) का मुख्य उद्देश्य है।हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद नेस्थापना वर्ष 1986 से लेकर वर्तमान तक विज्ञान विषयों परकई कार्यक्रम आयोजित किये है। इन कार्यक्रमों नेजनसाधारण में विज्ञान के प्रति रुचि एवं जाग्रति उत्पन्न की है।इन कार्यक्रमों के माध्यम से परिषद विज्ञान के प्रचार हेतु प्रदेशके विभिन्न हिस्सों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाती है।
31वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन –2023 के लिए 26097 बाल वैज्ञानिकों ने अपना पंजीकरण करवाया है। खंडएवं जिला स्तर पर बाल विज्ञान सम्मेलन पहले ही आयोजितकिया जा चुका है। राज्य स्तर पर इस सम्मेलन का आयोजनराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में 14-17 दिसम्बर 2023 तक चलेगा। राज्य स्तर पर लगभग 600 बाल वैज्ञानिक विभिन्नगतिविधियों जैसे साइस प्रोजेक्ट रिपोर्ट, साइंस एक्टिविटीकार्नर ,मैथ्स ओलिंपियाड साइंस क्विज, इनोवेटिव साइंसमॉडल, सांईस स्किट जैसी प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं।राज्य स्तर पर साइंस प्रोजेक्ट सर्वे रिपोर्ट के चयनित 16 बालवैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेंगे।



