विविध

भाजपा नेताओं की आपसी खींचतान की बजह से शिमला नगर  का विकास प्रभावित हुआ

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)
कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा नेताओं की आपसी खींचतान की बजह से शिमला नगर  का विकास प्रभावित हुआ। स्मार्ट सिटी के नाम पर भी  कांग्रेस वार्डो के साथ भेदभाव किया गया। कांग्रेस इस भेदभाव को दूर कर शिमला के सभी वार्डो में लोगों की समस्याओं को दूर करेगी।
आज बेनमोर वार्ड में पार्टी प्रत्याशी कुमारी शिनम कटारिया के पक्ष में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि शिमला शहर में पूर्व भाजपा सरकार की ऐसी कोई भी उपलब्धि नही है जिसके लिए वह लोगों से वोट मांग सकें। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में लोगों ने कांग्रेस पर विश्वास जताते हुए उसे सत्ता में बिठाया है और कांग्रेस अपने सभी वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी।
————————————————————————-
प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस शहर के हर वार्ड में लोगों के लिये बुक कैफे  व युवाओं के लिये ओपन जिम खोले जाएंगे, और जो खुले है उन्हें ओर सशक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिमला में पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिये प्रति वर्ष राष्ट्रीय स्तर का पुस्तक मेला भी आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने व पार्किंग, स्ट्रीट लाइटों व सड़को ,पेयजल को बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किये जायेंगे।
—————————————————————————-
 जाखू में पार्टी प्रत्याशी अतुल गौतम के चुनाव कार्यलय का शुभारंभ करते हुए प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब दें। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह करने में नंबर एक हैं। उन्होंने कहा कि गत विधानसभा चुनावों में भी भाजपा ने लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जिसमें वह सफल नही हुई। उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव कांग्रेस के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसे किसी भी प्रकार से हल्के से न लिया जाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ पार्टी के अधिकृत प्रत्यशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करने को कहा।
प्रतिभा सिंह ने पार्टी के भीतर किसी भी प्रकार की अनुशासनहिनता के लिये चेताते हुए कहा कि पार्टी इसे गम्भीरता से से लगी और ऐसी किसी भी शिकायत आने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान उनके साथ विधायक हरीश जनारथा,कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान पांडू,पूर्व महापौर नरेंद्र कटारिया, मनोज कुमार, पार्टी प्रत्याशी कुमारी शिनम कटारिया ,अतुल गौतम,अमित भरमौरी,मनोज कुठियाल,तरुण पाठक,विनोद जिंटा,वीरेंद्र वांस्टू ,शिवम राणा,रितिक बघिक,त्रिलोक सूर्यवंशी, नीता गौतम,लोकेश्वरी, सीमा,अमिता, निशा,सुकृति, अजय चंदेल,व क्षेत्र के अनेक प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close