विविध

हिमालय साहित्य मंच का महिला रचनाकार सम्मान समारोह 9 दिसम्बर को

राज्यपाल हिमाचल प्रदेश होंगे मुख्य अतिथि।

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

देश और प्रदेश में अपने अनूठे साहित्यिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय सोच के कार्यक्रमों के लिए प्रतिष्ठित हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच पांच महिला लेखिकाओं को उनके हिन्दी और हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में दिए जा रहे उत्कृष्ट योगदान के लिए 9 दिसम्बर को सम्मानित करेगा। ये सम्मान माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल प्रदान करेंगे। सम्मानित की जाने वाली लेखिकाओं में हिन्दी और उर्दू की प्रख्यात वरिष्ठ लेखिका-गज़लकार डॉ.नलिनी विभा ‘नाज़ली‘, डॉ.प्रेरणा ठाकरे (नीमच मध्य प्रदेश), और शिमला से डॉ. देवकन्या ठाकुर, दीप्ति सारस्वत ‘प्रतिमा‘ व डॉ. देविना अक्षयवर शामिल हैं। यह जानकारी प्रख्यात लेखक व हिमालय साहित्य मंच के अध्यक्ष एस.आर.हरनोट ने आज शिमला में एक प्रैस नोट जारी कर मीडिया को दी।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

हरनोट ने बताया कि पहला सत्र 11 बजे से 1 बजे तक होगा जिसमें पांचों महिला रचनाकारों को राज्यपाल सम्मानित करेंगे और उसके बाद सभी सम्मानित रचनाकार अपने उद्बोधन के साथ रचना पाठ करेंगी। दूसरा सत्र दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक कवि गोष्ठी का रहेगा। कवि गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. आनंद कुमार करेंगे जो इन दिनों उच्च अध्ययन संस्थान में नेशनल फैलो हैं। डॉ. राजेन्द्र बड़गुजर, डॉ.हेमराज कौशिक, डॉ.प्रेरणा ठाकरे और डॉ.सत्यनारायण स्नेही विशिष्ट अतिथि होंगे।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close