विविध

हिमाचल कांग्रेस के झूठे नेता अब प्रदेश के लोगों के बीच जाने से डर रहे है

अब सकून मिला छत्तीसगढ़ में भी गारंटी देने वाली सरकार हवा हवाई : जयराम

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

 

देश में सिर्फ़ एक गारंटी चल रही है, वह है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी : जयराम ठाकुर
हर राज्य में हमने जाकर बताई हिमाचल में कांग्रेस द्वारा दी गई झूठी गारंटियों की हक़ीक़त
देश ने कांग्रेस के झूठ को नकारा, प्रधानमंत्री के विकास को लगाई मुहर
और नहीं तो

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

 

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि देश ने कांग्रेस समेत इंडी गठबन्धन के झूठ को नकार कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास पर मुहर लगा दी है। चार राज्यों के विधान सभा चुनावों से यह साफ़ है कि देश में प्रधानमंत्री का नाम ही एक मात्र गारंटी है। नरेन्द्र मोदी का नाम विकास की गारंटी है, भ्रष्टाचार पर प्रचार की गारंटी हैं, ग़रीबी उन्मूलन की गारंटी है। प्रधानमंत्री का नाम विकसित, सशक्त, मज़बूत आत्मनिर्भर भारत की गारंटी है। इस जीत के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी सभी केंद्रीय नेतृत्व और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश के चार राज्यों के विधान सभा चुनावों से यह साफ़ हो गया कि देश के लोग भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ निर्णायक लड़ाई लड़ने के मूड में हैं। उन्होंने देश से किए हर वादे को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आभार जताते हुए कहा कि 2024 के लोक सभा चुनावों में देश पिछली बार से भी बड़े बहुमत के साथ सेवा का अवसर देने जा रही है। यह बातें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला के माल रोड स्थित सीटीओ पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

No Slide Found In Slider.

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिमाचल में आकर झूठी गारंटीया देकर गए थे और आज मुझे सुकून मिला है कि जब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बन गई है , उनका किया गया प्रचार पूर्ण रूप से फेल हो गया है। भूपेश तो यह तक कह दिया था कि हमने हिमाचल प्रदेश में सभी गारंटीया पूरी कर दी है आज झूठ का पर्दाफाश हुआ है।
हिमाचल प्रदेश में वह गोबर की गारंटी दे गए थे पर वहां गोबर के घोटाले में ही फंस गए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री में दो महादेव को भी नहीं छोड़ा और महादेव अप घोटाला कर डाला।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस ने सभी राज्यों में गारंटी दी और साथ ही साथ यह भी बताया कि कांग्रेस ने ऐसी ही दस गारंटियां हिमाचल में दी थी, जिसे पूरी कर दी। उनके दावों के बाद मैं ख़ुद इन चारों राज्यों में गया और कांग्रेस की झूठी गारंटियों की हक़ीक़त बताई। कांग्रेसी नेताओं के पुराने बयानों और आज के यथार्थ के बारे में बताया। जिससे लोगों ने कांग्रेसी नेताओं से मंचों पर ही सवाल करने लगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस के नेताओं के लिए भी अब मुश्किल हालात बन गये हैं। आज हिमाचल में कांग्रेस की स्थिति यह है कि बड़े बड़े नेता लोगों के बीच जा नहीं पा रहे हैं। लोग कह रहे हैं एक साल हो गये हैं अब कब अपनी दावों को पूरा करोगे।

राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सरकार के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के बड़े-बड़े मामले चल रहे हैं। राजस्थान सरकार के ख़िलाफ़ तो सरकार में मंत्री ने ही मामला उठाया जिसे लाल डायरी के नाम से जाना जाता है। गूगल पर लाल डायरी लिखते ही राजस्थान सरकार के काले कारनामों की फ़ेहरिस्त नज़र आने लगती है। इसी तरह छत्तीसगढ़ की सरकार ने तो भगवान महादेव के नाम पर भी घोटाला कर दिया। गोबर, खनन और शराब घोटाले में कांग्रेस के कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। जिसके कारण कांग्रेस का सबसे मज़बूत क़िला माने जाने वाला छत्तीसगढ़ भी ढह गया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close