विविध

कांग्रेस फेल, कांग्रेस की गारंटियां भी फेल: अनुराग ठाकुर

No Slide Found In Slider.

सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के अन्तर्गत भोपाल में प्रेस वार्ता की व दमोह में नव मतदाता सम्मेलन में युवाओं को संबोधित कर उन्हें मतदान की महत्ता व युवाओं के लिए भाजपा सरकार द्वारा किए गये कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा” कांग्रेस पार्टी झूठी है उसकी गारंटियां भी झूठी हैं। कांग्रेस फेल उसकी गारंटियां भी फेल। कांग्रस ने हिमाचल में सात गारंटियों में से एक को भी पूरा नहीं किया। न 1500 रुपए बहनों के खाते में अभी तक आए न दूध का दाम 100 रुपए लीटर किया गया। मध्यप्रदेश में अब चुनाव है तो कांग्रेस नया चोला पहनकर नई गांरटियां दे रही है। किसानों का कर्ज माफी की गारंटी पूरी नही की गई, युवाओं को रोजगार नहीं दिया गया। जनता समझदार है वो कांग्रेस के झासे में नहीं आएगी।

राहुल गांधी की एक भी गारंटी पूरी नहीं
श्री ठाकुर ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने 15 महीने के शासनकाल में एक भी गारंटी को पूरा नहीं किया। राहुल गांधी जी ने मध्यप्रदेश में आकर कहा था सभी किसानों की कर्ज माफ कर दिया जाएगा। 2 लाख का कर्ज माफ की गारंटी को पूरा नहीं किया गया। बेरोजगारी भत्ता देने की गारंटी भी फेल हो गई। यहां तक की कांग्रेस ने प्रदेश में कन्यादान योजना तक में 51 हजार रुपए देने का वादा तक पूरा नहीं किया।

युवाओं के साथ भाजपा सरकार
श्री ठाकुर ने कहा कि मध्यप्रदेश में युवाओं को रोजगार देने की दिशा में कई सार्थक कदम भाजपा सरकार ने उठाए। युवाओं को लर्निंग के सार्थ अर्निंग के तौर पर मुख्ममंत्री सीखो कमाओ योजना का लाभ युवाओं को मिल रहा है। यह भाजपा सरकार की सोच बताती है कि युवाओं को किस तरह से आगे बढ़ाकर प्रदेश को विकसित राज्य की दिशा में लगातार आगे बढ़ाना है। कांग्रेस के शासनकाल में मध्यप्रदेश बीमारू राज्य था, लेकिन अब भाजपा राज में बेमिसाल राज्य बन गया है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

पांच साल 80 करोड़ लोगों को मिलेगा मुफ्त राशन
श्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कोरोना काल में केवल एक ही बात की चिंता की कोई गरीब भूखा नहीं सोए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अब आने वाले पांच साल तक और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने की घोषणा शनिवार को छत्तीसगढ़ में की है। उज्वला योजना हो या किसानों के बैंक खाते में सीधे रुपए आने का इसका फायदा मध्यप्रदेश की जनता को भी बड़े स्तर पर मिल रहा है।

एमपी में महिलाओं का सम्मान ,राजस्थान में अपमान
श्री ठाकुर ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण कर रही है, उन्हें आर्थिक तौर पर मजबूत बना रही है, वहीं राजस्थान में कांग्रेस सरकार के राज में महिला अत्याचार चरम पर है। राजस्थान में महिला उत्पीड़न के कांग्रेस के शासनकाल में 2 लाख से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। महिलाओं का राजस्थान में तिरस्कार किया जा रहा और मध्यप्रदेश में पुरस्कार दिया जा रहा। लाड़ली बहना योजना हो या लाडली लक्ष्मी योजना कई योजनाएं मध्यप्रदेश में महिलाओं को मजबूत कर रही हैं।

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार करो , भू-पे करो
श्री ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तो अब यह कहावत चल पड़ी है कि भ्रष्टाचार करो भू-पे करो। प्रदेश में 508 करोड़ का महादेव ऐप सट्टा घोटाले ने वहां के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सारी पोल खोलकर रख दी है। इसके पहली भी गोबर,गोठान और शराब घोटाला छत्तीसगढ़ में सामने आ चुके हैं। छत्तीसगढ़ सरकार में हो रहे घोटालों से वहां की जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस में गारंटियां नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की दुकान फल फूल रही है।

कांग्रेस की 7 गारंटियां फेल
श्री ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सात गारंटियां फेल हो गई। महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने की गारंटी पूरी नहीं हुई। 1 लाख नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन 1 हजार को भी नौकरी नहीं दी गई। गोबर 2 रुपए किलो और दूध उत्पादकों से 100 रुपए लीटर दूध खरीदा जाएगा यह गारंटी भी अधूरी है। श्री ठाकुर ने कहा 300 यूनिट बिजली फ्री की गारंटी दी गई थी, लेकिन गारंटी नहीं हो पाई पूरी। 680 करोड़ का स्टार्टअप फंड का देंने की गांरटी दी गई थी, लेकिन 60 करोड़ भी मिल जाते तो बड़ी बात थी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close