विविध

दिनेश कुमार राज्य आयुर्वेद एवम् यूनानी बोर्ड का सदस्य नियुक्त

No Slide Found In Slider.

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूर्व मुख्य मन्त्री वीरभद्र सिंह की सरकार के समय दस वर्ष विशेष कार्य अधिकारी आयुर्वेद व रजिस्ट्रार आयुर्वेद एवम् यूनानी बोर्ड के अतिरिक्त नोडल आफिसर स्टेट मैडीसिनल प्लांटस बोर्ड का कार्य कर चुके सेवानिवृत्त जिला आयुर्वेद अधिकारी चम्बा व वर्तमान मे इन्टरेगेटड मैडीकल एशोसियेशन (आई एम ए)आयुष के राज्य अध्यक्ष डाक्टर दिनेश कुमार को राज्य आयुर्वेद एवम् यूनानी बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया है और इस नियुक्त के लिए डॉक्टर दिनेश कुमार ने प्रदेश के मुख्य मन्त्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ‘सुक्खू ‘आयुष मन्त्री  हर्ष वर्धन चौहान, सचिव आयुष श्री राजीव शर्मा आईएएस, निदेशक आयुष श्री विनय सिंह आईएएस का आभार प्रकट किया है और यह विश्वास दिलाया है कि वह पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ आयुष विभाग व बोर्ड की बेहतरी के लिए काम करेगे ।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

बोर्ड मे अन्य सदस्य कांगडा से डा सुनीत पठानिया सेवानिवृत्त सहनिदेशक, शिमला से डा राजेंद्र शर्मा सेवानिवृत्त उपनिदेशक, शिमला से डा अख्तार अव्वास युनानी चिकित्सा अधिकारी व ऊना से श्री अरूण कुमार आयुर्वेद फार्मेसी अधिकारी के अतिरिक्त निदेशक आयुष पदेन अध्यक्ष व रजिस्ट्रार आयुर्वेद एवम् यूनानी बोर्ड सदस्य सचिव और सरकारी सदस्य के तौर पर उपनिदेशक, प्रधानाचार्य राजीव गांधी राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला को नियुक्त किया गया है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close