विविध

शिमला के विद्यालयों में स्वच्छता शपथ और स्वच्छता अभियान का आयोजन 

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

 

देश भर में जारी स्वच्छता पखवाड़े एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत केंद्रीय संचार ब्यूरो शिमला बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चला रहा है । इसके तहत राजधानी के विभिन्न स्कूलों में स्वच्छता शपथ एवं परिसर की साफ़ सफ़ाई का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्कूलों के छात्र उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं । कार्यक्रम के तहत आज शिमला के बायचढ़ी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विध्यालय में विद्यार्थियों को स्वच्छता शपथ दिलायी गई । प्राचार्य श्री ब्रजलाल ने विद्यार्थियों को शपथ दिलायी । उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता शपथ को जीवन भर निभाने का भी आह्वान किया ।कार्यक्रम को केंद्रीय संचार ब्यूरो शिमला के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी प्रकाश पंत ने भी संबोधित किया । उन्होंने कहा कि स्वच्छता के सिद्धांत का पालन करके विद्यार्थी अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं ।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
No Slide Found In Slider.

शपथ के बाद विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में सफ़ाई अभियान में भाग लिया ।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close