विविध

धामी पब्लिक स्कूल में होली महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

धामी क्षेत्र के बेहतरीन स्कूलों में से एक धामी पब्लिक स्कूल में होली महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।

ashb advt_page-0001

धामी पब्लिक स्कूल में होली महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया

प्रधानाचार्या सीमा रानी ने बताया कि स्कूल में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में स्कूलों के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगों से सुसज्जित रंगोली तैयार की गई। जिसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने होली के त्योहार तथा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस अवसर पर शिक्षक दीपक, देवकी तथा कमलेश आदि भी मौजूद रहे।

No Slide Found In Slider.

 

धामी पब्लिक स्कूल के संस्थापक अशोक शर्मा ने बताया कि प्रबंधन ऐसे अवसरों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करता आ रहा है। प्रबंधन का हमेशा से यही प्रयास रहा है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ साथ उनका शारीरिक व मानसिक विकास हो सके। बच्चों को उनके त्योहारों तथा परंपराओं के साथ जोड़े रखना, आधुनिकता के साथ-२ बच्चों को संस्कारों का ज्ञान देना स्कूल प्रशासन की प्राथमिकता रही है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close