ब्रेकिंग-न्यूज़

जिला शिमला में भर्ती किये जाने हैं 100 सिक्योरिटी गार्ड

03 से 07 अक्टूबर तक उप रोजगार कार्यालय कुमारसैन, रामपुर, ठियोग, चौपाल व कुपवी में होंगे साक्षात्कार

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश द्वारा एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए बिलासपुर के लिए जिला शिमला, में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 100 पद निकाले गए हैं, जिसमें वेतन 16500 रुपए प्रतिमाह होगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, आयु वर्ग 21 से 37 वर्ष, अभ्यर्थी की लम्बाई 168 सेंटीमीटर से ऊपर, वजन 56 किलोग्राम से अधिक होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से सम्बन्धित योग्यता रखते हो, वह अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 03 अक्टूबर 2023 को उप रोजगार कार्यालय कुमारसैन, 04 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय रामपुर, 05 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय ठियोग, 06 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय चौपाल तथा 07 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय कुपवी में प्रातः 10ः30 पहुंचना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 8558062252 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close