विशेष

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी  महासंघ के जिला स्तरीय चुनाव का आगाज़

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी  महासंघ के जिला स्तरीय चुनाव की प्रक्रिया जो प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के कारण स्थगित कर दी गई थी, उसे पुनः प्रारम्भ कर दिया गया है। जिसके अंतर्गत शिमला जिला के चुनाव बागवानी के नवबहार में दिनांक 24.09.2023 रविवार को होने निश्चित हुए है। इसी तरह जिला सिरमौर के चुनाव सराहा में 06 अक्टूबर, 2023 को होने निश्चित हुए है। प्रदेश के जिला किन्नौर उन व हमीरपुर के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी के चुनाव 20 अक्टूबर से पूर्व कर दिए जाएंगे। प्रदेश सारीय चुनाव में 12 जिला के प्रतिनिधियों के अलावा 35 विभागीय संगठनों के प्रधान और महासचिव भाग लेगे।

ashb advt_page-0001

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नाम पर जो चुनाव शिमला में तथा अन्य जिला में करवाये गये है वह पूर्णतयः नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के चुनाव से इसमें किसी भी विभागीय संगठन ने माग नहीं लिया तथा यह चुनाव केवल नई पेंशन स्कीम कर्मचारीयों की कार्यकारिणी को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का नाम देने मात्र तक सीमित थे, जो पूरी तरह असंवैधानिक है। अराजपत्रित कर्मचारी सेवायें महासंघ के संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति महासंघ के पदाधिकारी होने के अलावा दूसरी किसी भी संस्था का पदाधिकारी नहीं हो सकता जब तक यह संस्था महासंघ से सम्बद्र न हो । प्रदेश के तमाम कर्मचारियों से निवेदन है कि राज्य कर्मचारी सेवायें महासंघ जिसका गठन कर्मचारियों द्वारा बड़े संघर्ष के बाद 20 नवंबर 1966 को किया गया, उसके स्वरूप को कायम रखने के लिए अराजपत्रित कर्मचारी सेवायें महासंघ के बैनर तले एकत्रित हो तथा चुनाव में बढ़ चढ़कर भाग लें।

No Slide Found In Slider.

आज शिमला के प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवायें महासंघ के अतिरिक्त महासचिव त्रिलोक ठाकुर एवं बागवानी विभाग के प्रधान श्री राजीव चौहान, वन विभाग के नृपजीत सिंह ठाकुर आईपीएच विभाग के एलडी चौहान, स्वास्थ्य विभाग आईजीएमसी के हरीन्द्र मेहता व लायक राम रघुवंशी, डी०डी०यू संघ के प्रधान श्री सुभाष घान्टा तथा महासचिव, कर्ण राजटा, शिक्षा निदेशालय के प्रधान श्री रविंद्र सिंह मेहता, महासचिव हेम प्रकाश भारद्वाज, मुख्य सलाहकार अश्विनी चौहान, आयुर्वेद विभाग के प्रधान तिलक वर्मा एवं बलवीर ठाकुर, पशुपालन विभाग के महेंद्र कालटा, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के नरेश ठाकुर ने संयुक्त बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य अराजपत्रित कर्मचारी सेवायें महासंघ के जिला शिमला के चुनाव में जिला शिमला के सभी ब्लॉक एवं विभागीय संगठन भाग लेंगे।

प्रेस को जारी ब्यान में त्रिलोक ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह जिस तरह से प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं वह अपने आप में बहुत सराहनीय है। जिस तरह से उन्होंने आपदा के दौर में प्रदेश को आपदा से शहर निकाला है, वह अपने आप में यह प्रदर्शित करता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व की क्षमता असाधारण है। अराजपत्रित कर्मचारी सेवायें महासंघ इस आपदा की घड़ी में पूरी तरह से प्रदेश के मुख्य मंत्री व सरकार के साथ खड़ा है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close