विविध

चिकित्सकों पर हो रही हिंसा पर गहन मंथन

डॉ राजेश राणा अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ को ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट डॉक्टर एसोसिएशंस का संयुक्त सचिव चुना गया

No Slide Found In Slider.

ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट डॉक्टर एसोसिएशंस की कॉन्फ्रेंस एवं कंटीन्यूअस मेडिकल एजुकेशन का आयोजन मुंबई में 26 आर 27 अगस्त को किया गया। इस बैठक के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के  स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर तानाजी सावंत रहे।  स्वास्थ्य मंत्री  ने चिकित्सकों की गहनता से सुना और उन्हें प्रोत्साहित कर उनके मनोबल को बढ़ाया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

इस बैठक में सभी राज्यों के चिकित्सा संगठनों के अध्यक्ष एवं महासचिव उपस्थित रहे। इस बैठक में चिकित्सकों पर हो रही हिंसा पर पर गहन मंथन किया गया। 

       इस बैठक में फेडरेशन की नई कार्यकारिणी समिति का भी चयन किया गया।  इसमें डॉ राजेश राणा अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ को ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट डॉक्टर एसोसिएशंस का संयुक्त सचिव चुना गया। 

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

        इस बैठक में सभी राज्यों के चिकित्सा सुधार के बारे में भी गहन चर्चा हुई। यह बैठक देश भर के सभी चिकित्सकों को एकजुट करने में कारगर सिद्ध होगी और इस बैठक में प्रत्येक राज्य के चिकित्सकों की समस्याओं को भी ध्यानपूर्वक रखा गया। इस बैठक में महाराष्ट्र के डॉ राजेश गायकवाड को फेडरेशन का अध्यक्ष और मध्य प्रदेश के डॉक्टर हासनी को सर्व समिति से महासचिव चुना गया।

       इस बैठक में चिकित्सा सेवाओं में और सुधार लाने के लिए इंडियन मेडिकल सर्विसेज को लागू करने का ड्राफ्ट भी रखा गया। देश भर के सभी गवर्नमेंट चिकित्सा अधिकारी संघ ने केंद्रीय स्तर पर इस संगठन का समर्थन किया और साथ ही इंडियन फेडरेशन ऑफ़ गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने देश भर के सभी राज्यों के चिकित्सकों की समस्याओं को सुलझाने की रणनीति भी बनाई।

 

         हिमाचल प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ ने भी राज्य के चिकित्सकों की समस्याओं सबसे सांझा किया और संघ आशा करता है कि भविष्य में इंडियन फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशंस हिमाचल के चिकित्सा अधिकारियों की मांगों को पूरा करने में तन मन धन से सहयोग प्रदान करेगा। फेडरेशन ने राज्यों में केंद्र के तुल्य वेतनमान एवं अन्य सुविधाएं प्रदान करना नीति संगत बताया।

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close