विविध

कर्नाटक सरकार ने आपदा राहत कोष में 15 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की

No Slide Found In Slider.

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां बताया कि कर्नाटक सरकार ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को 15 करोड़ रुपये की सहायता राशि आपदा राहत कोष के लिए प्रदान की है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का सहायता राशि प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहायता राशि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में कारगर साबित होगी। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम जनता से इस कोष में अधिक से अधिक अंशदान देने का आग्रह किया है ताकि प्रभावितों को हरसंभव मदद प्रदान की जा सके।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close