विविध

उमंग ने मशोबरा के नजदीक किया पौधरोपण

No Slide Found In Slider.

राम जन्मभूमि मंदिर शिलान्यास का एक वर्ष पूर्ण होने पर उमंग फाउंडेशन ने शिमला के नजदीक मशोबरा के साथ लगते गावं कंडी के जंगल में पौधारोपण किया । आज 100 पौधे लगाए गए। वर्तमान वर्षा ऋतु में उमंग फाउंडेशन का यह तीसरा वृक्षारोपण कार्यक्रम था।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

कार्यक्रम के संयोजक व उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी विनोद योगाचार्य ने बताया की कार्यक्रम की अध्यक्षता  स्थानीय बीडीसी चेयरपर्सन  श्रीमती चंद्रकांता ने की  व मुख्य अतिथि वन परिक्षेत्राधिकारी   हीरा लाल शर्मा थे । स्थानीय निवासियों की सहायता से यह कार्यक्रम क्रियान्वित किया गया । इस अवसर  पर स्थानीय पंचायत कोहलू जुब्बड़ की प्रधान श्रीमती प्रेमी देवी , वार्ड सदस्य श्रीमती  सुनीता ठाकुर, वार्ड सदस्य देवेंदर कश्यप   व 94 वर्षीय  चंबी देवी भी मौजूद रही ।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हीरा लाल शर्मा ने सभी  क्षेत्रवासियों से पौधारोपण करने व  पौधों की सुरक्षा की अपील की ।

इस पौधरोपण कार्यक्रम में क्षेत्र में  बान, मौरु , पीपल, अखरोट, देवदार व  रीठे के पौधे लगाए गए ।

इन  पौधों  से भविष्य में  जहाँ स्वच्छ हवा व पर्यावरण  मिलेगा  वही  इन पौधों से  पशुओं के लिए चारा, जंगली जानवरों व पंछीयों को फल प्राप्त होंगे  । उन्होंने कहा  कि यह वृक्षारोपण कार्यक्रम भारतवर्ष के आराध्य देव भगवान राम को समर्पित हैं । उस अवसर पर स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया व  विनोद ठाकुर, राजेश ठाकुर, राजेश ठाकुर, इंद्र सिंह , बंटी,  कौशल्या देवी, आशा ठाकुर  , रीना देवी, शिवानी ठाकुर ने सहयोग किया तथा वन क्षेत्र रक्षक  द्रोपदी  ने  कार्यक्रम में  पौध लगाने सम्बंधित दिशा निर्देश दिए ।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close