विविध

भारतीय वायु सेना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 

No Slide Found In Slider.

 

भारतीय वायुसेना विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय वायु सेना अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर वायु प्रवेश चयन परीक्षा के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है । चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण दिनांक 27 जुलाई, 2023 को प्रातः 10ः00 बजे से 17 अगस्त, 2023 को 11ः00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन परीक्षा तिथियां 13 अक्टूबर, 2023 से शुरू होगी। पंजीकरण के लिए जन्मतिथि 27 जून, 2023 और 27 दिसंबर, 2006 के बीच होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के लिए शैक्षणिक योग्यताएं विज्ञान विषय में केंद्रीय ,राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट, 12 वीं और समकक्ष परीक्षा कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। या केंद्रीय व राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से कुल 50 प्रतिशत अंकों के साथ डिप्लोमा कोर्स या इंटरमीडिएट, मैट्रिकुलेशन में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा कोर्स मैकेनिकल , इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, उतीर्ण/ मैट्रिकुलेशन यदि अंग्रेजी डिप्लोमा कोर्स में विषय नहीं है। और केंद्रीय या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से गैर – व्यावसायिक विषय भौतिक विज्ञान के साथ और गणित के साथ दो वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण और व्यावसायिक कोर्स में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक या इंटरमीडिएट, मैट्रिकुलेशन में, अगर अंग्रेजी व्यावसायिक कोर्स में एक विषय नहीं है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

उन्होंने बताया कि विज्ञान विषयों के अलावा केंद्रीय, राज्य सरकार द्वारा मान्यता शिक्षा बोर्डों से किसी भी स्ट्रीम या विषयों में इंटरमीडिएट या 12 वीं समकक्ष परीक्षा कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण की हो। या केंद्रीय,राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से दो साल का व्यावसायिक पाठ्यक्रम उत्तीर्ण, कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक या इंटरमीडिएट या मैट्रिकुलेशन में अगर अंग्रेजी वोकेशनल में विषय नहीं है।

उन्होंने बताया कि पंजीकरण और परीक्षा शुल्क रूपये 250/- है।

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close