विविध

कर्मचारी पेंशन पर भेद भाव क्यों ?

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

हिमाचल प्रदेश नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ ने सरकार पर केन्द्र एवं राज्य कर्मचारियों के मध्य कीय जा रहे भेद भाव पर आपत्ति दर्ज की हें। संघ जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पुन्ड़ीर ने आरोप लगाया कि जहां केन्द्र सरकार के कर्मचारियों को सरकार अथ्वा नोयोक्ता द्वारा पेंशन फंड में दिया जा रहा सम्पुर्ण 14% अंशदान आयकर से मुक्त हें वही राज्य सरकार के कर्मचारियों को केवल 10% अंशदान पर ही आयकर छुट हें जबकि शेष 4% पर आयकर दय होगा। इस संदर्भ में पंजाब सरकार ने पहले ही अध्यक्ष पेंशन रेगुलेटौरी विकास प्राधिकरण को पत्र लिख कर सम्पुर्ण 14% अंशदान को आयकर से मुक्त करने का निवेदन किया हें। इसी प्रकार केन्द्र सरकार ने 2009 में अधिसूचना जारी कर केन्द्र सरकार के कर्मचारियों को सेवाकाल में अपंगता अथवा देहांत पर पेंशन लाभ की सुविधा दी हें जबकि हिमाचल सरकार मुख्यमंत्री महोदय के आश्वासन के वावजुद भी यह लाभ राज्य सरकार के कर्मचारियों को नही दे पायी हें। अत संघ जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पुन्डीर, महिला विंग अध्यक्ष प्रितिका पारमार, राज्य उपाध्यक्ष सुनिल तोमर, खण्ड अध्यक्ष जितेन्द्र चौहान, सन्दीप कश्यप, प्रवीण शर्मा, अनिल शर्मा, धनज्य सेनी, जोगन्द्र ठाकुर ने सरकार से निवेदन किया हें कि इस भेद भाव को समाप्त कर राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी केन्द्र सरकार के अनुरुप 14% अंशदान को आयकर से मुक्त करने तथा 2009 की अधिसुच्ना के लाभ को शीघ प्रदान किया जाये।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close