विविध

सभी कर्मचारियों को स्वैच्छा से एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की अपील

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने भारी बारिश के कारण उत्पन्न हुई आपदा और क्षति की भरपाई हेतु प्रदेश सरकार का सहयोग करने बारे प्रदेश के सभी कर्मचारियों को स्वैच्छा से एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की अपील की है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के संयोजक सदस्य राजीव चौहान, एल ड़ी चौहान, नृपजीत सिंह ठाकुर, मस्त राम बरागटा, जय कृष्ण शर्मा, हरिंदर मेहता, अश्वनी चौहान, गोपाल सिंह वर्मा ने जारी ब्यान में कहा कि  मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग पुरानी पेंशन को बिना कर्मचारियों के किसी सँघर्ष के अपनी इच्छाशक्ति के आधार पर बहाल किया है, ऐसे में कर्मचारियों का भी दाइत्व बनता है कि इस संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार का हर सम्भव सहयोग करें, क्योंकि प्रदेश में आर्थिक स्थिति भारी बारिश के कारण और डगमगा गयी है, जिसको सही करने में सभी का सहयोग अत्यावश्यक है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close