विविध

वैकल्पिक मार्गों को चिन्हित कर उनका सुधारीकरण सुनिश्चित करें – उपायुक्त

उपायुक्त ने सभी उपमंडल दण्डाधिकारियों से जिला में हुए नुकसान का लिया जायजा

No Slide Found In Slider.

 

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला के समस्त उपमंडल दण्डाधिकारियों के साथ बैठक की और जिला में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया।

No Slide Found In Slider.

उन्होंने कहा कि जिला में हुई भारी बारिश के कारण करोड़ों रुपए की अनेक परियोजनाएं क्षतिग्रत हुई हैं जिनको बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है ताकि आम जन मानस को राहत प्रदान की जा सके।

उन्होंने उपमंडल दण्डाधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगते वैकल्पिक मार्गों को चिन्हित कर उनका सुधारीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि यदि कोई राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो जाता है तो उस स्थिति में वैकल्पिक मार्गों को प्रयोग में लाया जा सके।

उन्होंने कहा कि जिला में सड़के काफी संख्या में प्रभावित हुई हैं और उनको बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से ऐसी सड़कों को बहाल करने के भी निर्देश दिए ताकि सेब सीजन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उपायुक्त ने बताया कि जिला में बहुत सारी पेयजल परियोजनाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं जिनको बहाल करने के लिए भी कार्य प्रगति पर है। उन्होंने जिला के नागरिकों से आग्रह किया की बरसात के मौसम में वह पीने के पानी का विशेष ध्यान रखें और पानी अवश्य रूप से उबाल कर ही पिएं ताकि जल जनित रोगों से बचा जा सके।

No Slide Found In Slider.

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त क्षेत्र में काफी घरों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित हुए लोगों को आश्रय प्रदान किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि जिला के हर क्षेत्र में आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने जिला के एक-दो क्षेत्रों में गैस तथा पेट्रोल की आ रही समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आपदा के इस दौर में जिला प्रशासन हर तरह से मुस्तैद है ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने जिला के नागरिकों से भी आग्रह किया की बरसात के इन दिनों में अनावश्यक रूप से सफर न करें। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता जिला के लोगों को सुरक्षा प्रदान करना है।

बैठक के सभी उपमंडल दण्डाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी क्षेत्र में हुए वास्तविक नुकसान का ब्यौरा प्रस्तुत करें ताकि सरकार को सही आंकड़े प्रस्तुत किए जा सके।

इस अवसर पर उपमंडल दण्डाधिकारियों ने क्षेत्र में आ रही समस्याओं के बारे में भी उपायुक्त को अवगत करवाया जिनके समाधान के लिए उपायुक्त ने हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान व ज्योति राणा सही अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close