विविध

बिश्राम गृहों की दरें बढाना सही :- त्रिलोक सूर्यवंशी

No Slide Found In Slider.

 

जिला कांग्रेस कमेटी जिला कांगड़ा के उपाध्यक्ष त्रिलोक सूर्यवंशी ने कहा कि सुखू सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में स्थित बिश्राम गृहों के किरायों की दरों को बढ़ाने के निर्णय को सही बताया है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

त्रिलोक सूर्यवंशी ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न विभागों के सैंकड़ो बिश्राम गृह हैं जो कि घाटे में चल रहे हैं। आगन्तुकों के किरायों से बिजली पानी का बिल भी पूरा नहीं होता है। प्रत्येक माह हर बिश्राम गृह के चौकीदारों, माली, सफाई कर्मीयों के वेतन तथा अन्य मुरम्मत इत्यादि के कार्यों पर लाखों का खर्च आता है। बढाई गई दरों से कम से कम बिजली पानी के बिलों का खर्च तो निकलेगा।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

त्रिलोक सूर्यवंशी ने कहा कि बिश्राम गृहों में बड़े बड़े अधिकारियों और नेताओं को ही कमरे मिलते हैं मेरे विचार में उन्हें बढ़ी हुई दरों से किसी भी तरह की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। त्रिलोक सूर्यवंशी ने कहा कि अक्सर बिश्राम गृहों में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं की बैठकें चली रहती हैं । उनके लिए भी आधी दरें सही हैं इससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति की मजबूती में सहयोग मिलेगा ।

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close