शिक्षा

जवाहरलाल नेहरु राजकीय ललित कला महाविद्यालय में दाखिला शुरू

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

जवाहरलाल नेहरु राजकीय ललित कला महाविद्यालय चौड़ा मैदान शिमला में चार वर्षीय स्नातक उपाधि हेतु दिनांक 26/07/2021 से दाखिला प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। यह प्रदेश का एकमात्र राजकीय ललित कला महाविद्यालय है जिसमें विद्यार्थी स्नातक ललित कला की उपाधि हेतु संगीत गायन, वादन, तबला, शास्त्रीय नृत्य (कथक), चित्रकला, मूर्ति कला तथा एप्लाइड आर्ट में से विषय का चयन कर सकते हैं। दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से हो सकती है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.मीना शर्मा ने बताया कि दाखिला लेने वाले इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट www.fineartsshimla.in पर उपलब्ध विवरण पत्रिका से संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close