विविध

विक्रमादित्य से मिला छोग टाली विद्यालय प्रबंधन समिति का मंत्रिमंडल

No Slide Found In Slider.

 

लोक निर्माण विभाग ,खेल तथा युवा मामले विभाग मंत्री विक्रमादित्य के सिरमौर दौरे के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली का एक प्रतिनिधिमंडल हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी राज्य महासचिव एवं पछाद चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती दयाल प्यारी के नेतृत्व मे मिला तथा विद्यालय की क्षतिग्रस्त छत की मरम्मत हेतु ₹5,31000 व विद्यालय में सिंथेटिक वालीबॉल मैदान बनाने के लिए पर्याप्त धनराशि नेने का निवेदन किया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष देश राज ठाकुर ने बताया कि माननीय मंत्री महोदय ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को अविलंब निर्देश देने का आश्वासन दिया। विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि हाल ही में विद्यालय की छत को नुकसान हुआ है जिसकी मरम्मत की लगभग 5,31000 रूपये की आकलन रपट विभाग को भेज दी गई है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close