विविध

सुखद: पुरानी पेंशन बहाल करने पर आभार

राजकीय अध्यापक संघ ने जताया आभार

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

 

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के राज्य चेयरमैन व जिला कांगड़ा प्रभारी सचिन जसवाल व फतेहपुर खण्ड की समस्त कार्यकरिणी ने आज  शिक्षा मंत्री  रोहित ठाकुर  व स्थानीय विधयाक  भवानी सिंह पठानिया  का पुरानी पेंशन बहाल करने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
No Slide Found In Slider.

इस दौरान सचिन जसवाल के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री  रोहित ठाकुर , विधायक  भवानी पठानिया, उच्च शिक्षा निदेशक श्री अमरजीत शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान सचिन जसवाल ने स्थानीय विधायक के माध्यम से रोहित ठाकुर को एक मांग पत्र सौंपा। जिसमे विभिन्न वर्गों के अध्यपकों की चिर लम्बित मांगो के उचित निर्धारण के लिए मांग की। इस दौरान जसवाल ने हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के साथ बैठक के आयोजन के बारे में चर्चा की। संघ की तरफ से फतेहपुर से आज नरदेव पठानिया, प्रकाश पठानिया,प्रमोद राणा, सुरिंदर कुमार, मदन लाल, रमन भारती, रशपाल,शौकत अली,अर्जुन सलारिया, आदि माजूद रहे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close