विविध

मिलेगी अहम जिम्मेदारी

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

 

कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि संगठन में श्रेष्ठ कार्य करने वालों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारिया दी जाएगी। उन्होंने कहा है कि 8 व 9 मई को वह नई दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से भेंट करेगी और संगठन से जुड़े अनेक मुद्दों पर चर्चा करेंगी।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि शिमला नगर निगम चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक जीत से साबित हो गया है कि लोग कांग्रेस के साथ हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ संगठन की मजबूती को कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा है कि अब उन पर आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी की जीत की बहुत बड़ी जिम्मेदारी हैं।

No Slide Found In Slider.

प्रतिभा सिंह ने कहा कि संगठन के कर्मठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को सरकार में भी कोई जिम्मेदारी मिले इस पर भी केंद्रीय आला कमान से चर्चा के साथ स्वीकृति ली जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता और उसके मनोबल से कांग्रेस ने पहले प्रदेश में भाजपा के सत्ता में होने के बाबजूद 4-0 से मंडी लोकसभा के साथ साथ तीन विधानसभा उप चुनावों में शानदार जीत हासिल की। इसके बाद प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी लोगों ने कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार चुनी और अब शिमला नगर निगम चुनावों में भी लोगों ने भाजपा को करारी शिकस्त दी हैं। यह सब पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत ही सम्भव हुआ हैं। इसलिए इनके मनोबल में कोई कमी न आये इसके लिए उन्हें उचित मान सम्मान दिया जाएगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close