विविध

खुला पत्र: कार्रवाई करो नहीं तो एचआरटीसी का कर्मचारी भी सड़को पर उतरकर आंदोलन करेगा

चंडीगढ़ प्रशासन को लिखा पत्र

*हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति*
ने इन्हे लिखा पत्र

*प्रतिलिपि निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु जरिये ईमेल*
——————
1.  मुख्यमंत्री
हरियाणा सरकार, चंडीगढ़
2. परिवहन मंत्री
हरियाणा सरकार, चंडीगढ़
3.  प्रमुख सचिव,परिवहन
हरियाणा सरकार, चंडीगढ़
4.महा निदेशक, राज्य परिवहन,
हरियाणा सरकार, चंडीगढ़

 

हम आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहते हैं कि हरियाणा रोडवेज के अम्बाला कैंट डिपो के चालक राजवीर की 12 नवम्बर 2023 की रात्रि को वहां के बस स्टैंड की पार्किंग में दिनचर्या पर रहते हुये अज्ञात अपराधियों द्वारा किये गये घातक हमले के दुःखद परिणाम स्वरूप इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मृत्यु के दिल दहला देने वाले समाचार से हरियाणा रोडवेज के आम कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। यह कोई साधारण घटना नहीं, बल्कि दिनचर्या पर रहते हुये एक कर्मचारी की हत्या का मामला है।

WhatsApp Image 2025-08-08 at 2.49.37 PM

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साँझा मोर्चा की मांग है कि … (1) दिवंगत राजवीर पर जानलेवा हमला करने वालों को तुरन्त गिरफ्तार किया जाये, (2) दिवंगत राजवीर के परिवार के एक सदस्य को नियमित सरकारी नौकरी दी जाये एवं (3) दिवंगत राजवीर के परिवार को ₹ 50 लाख का मुआवजा दिया जाये।

हरियाणा रोडवेज प्रशासन एवं हरियाणा सरकार द्वारा इस संवेदनशील मामले में अपनाई गई बेरुखी के कारण हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साँझा मोर्चा की ओर से धरना देने के बाद आज 15 नवम्बर 2023 से किये गये हड़ताल के आह्वान पर पूरे हरियाणा राज्य में हरियाणा रोडवेज की बसों के पहिये थम गये हैं।

अतः हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति, हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साँझा मोर्चा की उपरोक्त मांगों एवं हड़ताल के प्रति अपना समर्थन प्रकट करते हुये हरियाणा सरकार से अनुरोध करते है कि जन हित को ध्यान मे रखते हुये हड़ताली संगठन से तुरंत वार्ता कर समाधान निकाला जाये अन्यथा एचआरटीसी का कर्मचारी भी सड़को पर उतरकर आंदोलन करने से पीछे नहीं रहेगा

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close