विविध

कांग्रेस सरकार झूठ की सरकार नगर निगम चुनावों में मेलेगी करारी हार : कश्यप

No Slide Found In Slider.

 

शिमला, भाजपा नगर निगम शिमला के चुनावों के लेकर प्रवासी प्रभारी, प्रवासी सह प्रभारी और वार्ड प्रभारियों की बैठक का आयोजन भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में किया गया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, चुनाव प्रभारी सुखराम चौधरी, त्रिलोक जम्वाल, डॉ राजीव सहजल और बलबीर वर्मा विशेष रूप से उपस्थित।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि आज की बैठक नगर निगम चुनावों को लेकर एक विशेष बैठक रही, इस बैठक में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को विस्तृत रूप में बताया गया कि उनके इन चुनावों में क्या-क्या कार्य रहने वाले हैं।

सभी कार्यकर्ताओं से उनकी संबंधित वार्डों का फीडबैक भी लिया गया।

उन्होंने कहा कि किस प्रकार से भाजपा चुनाव लड़ेगी इसकी रणनीति को लेकर इस बैठक में विस्तृत चर्चा हुई और जल्द ही भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रभारी वार्ड में सक्रिय रूप में कार्य करते दिखाई देंगे।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में छल कपट की राजनीति कर रही है और अगर सही मायने में बात करें तो यह कांग्रेस की सरकार झूठ की सरकार है, कांग्रेस सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आई और अब जनता को पता चल गया है कि किस प्रकार से यह झूठ की सरकार जनता को गुमराह कर रही है।

 

भाजपा की सरकार और भाजपा की शासित नगर निगम में शिमला शहर के लिए अच्छा काम किया है , चाहे वह पानी की दृष्टि से हो, स्मार्ट सिटी की उपलब्धियां हो, पार्किंग की सुविधाएं हो या ढल्ली टनल का निर्माण हो।

भाजपा ने हमेशा जन सुविधाएं देने के लिए कार्य किया है पर कांग्रेस की सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया, केवल मात्र आंकड़ों के माया जाल से जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा इन नगर निगम चुनावों में जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट देगी और इसको लेकर वार्ड के प्रभारी और सह प्रभारी से भी पूर्ण फीडबैक लिया जा रहा है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close