विविध

सिनेमा जगत ने खोया ट्रेजेडी किंग

No Slide Found In Slider.

 

 

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भारतीय सिनेमा जगत के प्रख्यात अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

राज्यपाल ने कहा कि दिलीप कुमार का निधन सिनेमा के लिए एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई नहीं हो सकेगी। वह अपने पीछे एक महान विरासत छोड़ गए हैं जो कलाकारों को पीढ़ियों तक प्रेरित करती रहेगी।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

दिलीप कुमार के सिनेमा जगत को दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन अभिनय की दुनिया के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा और वह कलाकारों की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा-स्त्रोत बने रहेंगे।

जय राम ठाकुर ने शोक संतप्त परिजनों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

.0.

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close