संस्कृति

जवाहरलाल नेहरू राजकीय ललित कला महाविद्यालय में बहुमूल्य चित्रकला के पेश हुए नमूने

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

जवाहरलाल नेहरू राजकीय ललित कला महाविद्यालय के चित्रकला विभाग द्वारा 03-04 जुलाई 2021 को आयोजित दो दिवसीय वर्चुअल कार्यशाला का आज समापन हुआ।

ashb advt_page-0001

03 जुलाई को केरल के सुप्रसिद्ध चित्रकार  टी.आर.राजेश मुख्य बीज वक्ता तथा हिमाचल प्रदेश के समकालीन कलाकार  प्रवीण कुमार एवं प्रिया गुप्ता संसाधक व्यक्ति रहे।04 जुलाई को डॉ.शुभम शिवा जो कि दयानंद स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय कानपुर में चित्रकला के सह आचार्य हैं, बतौर मुख्य बीज वक्ता उपस्थित रहे तथा हिमाचल प्रदेश के समकालीन कलाकारों में कुमारी नितिका दुलटा, कुमारी मोनिका तथा  सुरेश चौधरी जोकि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एकीकृत हिमालयन अध्ययन संस्थान में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हैं,संसाधक व्यक्ति के रूप में रहे। इस अवसर पर कार्यशाला के संयोजक सचिव डॉ लाल चंद द्वारा कार्यशाला का संपूर्ण ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। समापन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मीना शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं जिनके कुशल मार्गदर्शन में यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में समय-समय पर कार्यशालाओं के ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के लिए बहुत कारगर सिद्ध हो रहे हैं। कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु उन्होंने सभी को बधाई दी।

No Slide Found In Slider.

कार्यशाला संयोजक डॉ.अंजना भारद्वाज ने बताया कि इस आयोजन से विद्यार्थियों की बहुत ज्ञान वृद्धि हुई है। इस आयोजन में डॉ.आशा शर्मा,डॉ.पूजा कश्यप तथा पवन कुमार ने मंच संचालन कार्य किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. गोपाल कृष्ण, डॉ.आईरीन रतन,  सुदर्शन जोशी डॉ.सुनील गौतम,  राकेश कुमार शर्मा,  निर्मल भंडारी,  राहुल रिठवान,  संजय कुमार  तारा चंद वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे। समारोह के अंत में  पवन कुमार द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close