विविध

जानें, क्यों नहीं चलेगी एचआरटीसी बसें

No Slide Found In Slider.

 

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसे नहीं चलेंगी। जानकारी के मुताबिक 112 पुरानी बसें 1 अप्रैल से हिमाचल के रूटों पर नहीं चलेंगी।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 15 साल पुराने सरकारी वाहनों का संचालन न करने के आदेशों के चलते 112 बसों का संचालन रोक दिया जाएगा। एचआरटीसी के बेड़े में इस समय करीब 3,200 बसें हैं।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

एचआरटीसी ने टाटा की 150 नई बसों की खरीद की है। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि पुरानी बसें हटने के बाद नई बसें निगम के बेड़े में शामिल हो जाएंगी, जिसके चलते बसों की किल्लत पेश नहीं आएगी।

 

एचआरटीसी ने 25 बसें 28 सीटर खरीदी हैं जबकि 125 बसें 47 सीटर खरीदी गई हैं। सभी 28 सीटर बसें हिमाचल पहुंच चुकी हैं। 47 सीटर बसें भी पहुंचना शुरू हो गई हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close