ब्रेकिंग-न्यूज़

सिटिजन साइंस द्वारा पक्षियों की निगरानी

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (हिमकोस्ट) शिमला तथा वर्ड काउंट इंडिया के सहयोग से 25 एवं 26 मार्च 2023 को हिमालयन फोरेस्ट रिसर्च इंस्टीच्यूट (HFRI) शिमला में सिटिजन साइंस द्वारा पक्षियों की निगरानी विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। सिटिजन साइंस आजकल एक बहुत ही लोकप्रिय साधन है, जिसके द्वारा ई-बड इंडिया एप्प द्वारा कोई भी नागरिक अथवा पक्षी प्रेमी पक्षियों की विभिन्न गतिविधियों को इस एप्प द्वारा अपलोड कर सकते हैं, जिसका सिटिजन साइंस पक्षियों की गतिविधियों का वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए उपयोग करने की अनुमति देता है। इस सम्मेलन में देश से लगभग 50 पक्षी प्रेमी अथवा पक्षियों की विभिन्न क्रियाओं के जानकारों ने प्रदेश तथा देश के पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों तथा उनकी क्रियाओं पर जानकारी साझा की। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देशय पक्षिय सम्बन्धित एकत्रित जानकारी की गुणवत्ता के सुधार तथा हिमाचल प्रदेश के जरूरतों एवं चुनौतियों का ध्यान रखते हुए प्रदेश के पक्षियों की विभिन्न गतिविधियों के बारे समस्त बर्ड वाचर्स एवं पक्षी प्रेमियों के

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

साथ एक मंच पर ज्ञान साँझा करना था। 25 मार्च 2023 को राजकीय वरिषत माध्यमिक पाठशालाओं ब्यूलिया तथा छोटा शिमला से लगभग 50 बच्चों को प्रात हिमालयन फारेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट (HFRI) तथा देश से आए विभिन्न पक्षी विशेषज्ञों द्वारा पक्षियों तथा उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।

No Slide Found In Slider.

 

सत पाल धीमान, संयुक्त सदस्य सचिव हिमकॉस्ट ने बताया कि ईबर्ड एक बहुत ही लोकप्रिय नागरिक विज्ञान मंच है और हिमाचल प्रदेश में स्कूल और कॉलेज के छात्रों, युवाओं और आम जनता को शामिल करके इस मंच का विस्तार करने की बहुत बड़ी संभावना है। हिमकॉस्ट ईबर्ड प्लेटफॉर्म के उपयोग को प्रोत्साहित करने और पक्षी संरक्षण में योगदान देने का प्रयास करेगा।

 

राजीव कुमार, पीसीसीएफ वन्यजीव और चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन वन विभाग, हिमाचल प्रदेश, जिन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर की शोभा बढाई, उन्होंने ई बर्ड प्लेटफॉर्म के महत्व पर प्रकाश डाला और यह बताया कि यह विभिन्न पक्षी प्रजातियों के वितरण और जनसंख्या के रुझान को समझने में कैसे प्रभावी ढंग से योगदान दे सकता है। उन्होंने नागरिक विज्ञान के माध्यम से पक्षी

 

 

निगरानी पर इस सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए हिमकॉस्ट और बर्ड काउंट इंडिया को बधाई दी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close