विविध

पुरानी पेंशन बहाली संबंधित एसओपी को मंजूरी देकर कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ा तोहफा

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने प्रदेश सरकार द्वारा चौथी कैबिनेट की बैठक में पुरानी पैंशन बहाली की एसओपी को मंजूरी देने पर खुशी जाहिर की है। संघ ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन की एसओपी को मंजूरी देकर इस दिन को और ऐतिहासिक बनाया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज सागर, महासचिव संजीव ठाकुर, वित्त सचिव राकेश भड़वाल, मुख्य प्रेस सचिव प्रेम शर्मा, संगठन सचिव पवन, केदार रांटा, राजपाल ठाकुर, प्रेमपाल, रंगीला ठाकुर, नरेंद्र नेगी, राजेश शर्मा, सुरेंद्र रागटा, विकास रतन, कमल शर्मा सहित प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारी व समस्त प्रवक्ता संघ के जिला अध्यक्षों ने इस वर्ष तीन मार्च को प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली संबंधित एसओपी को मंजूरी देकर कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ा तोहफा दिया है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों का बुढ़ापा सुरक्षित करके उन्हें जहां आर्थिक रूप से सुरक्षित किया हैं। वहीं उनका आत्मसम्मान उन्हें वापस लौट आया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी भविष्य में प्रदेश में आने वाली हर चुनौती का सामना करने के लिए हमेशा सरकार के साथ खड़ा है और प्रदेश की प्रगति के लिए कर्मचारी अपना हर संभव प्रयास हमेशा करता रहेगा। उन्होंने कहा कि जहां पुरानी पेंशन बहाली से 136000 कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। वहीं भविष्य में युवाओं का सरकारी क्षेत्र में आने के लिए भी उन्हें प्रेरणा मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली से प्रदेश सरकार मुनाफे में आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समस्त कर्मचारी वर्ग में पुरानी पैंशन बहाली की एसओपी को मंजूरी देने पर खुशी की लहर है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close