विविध

खुला शिकायत पत्र : टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की शह पर शहर में गैरकानूनी 6 मंजिला इमारतों का निर्माण चल रहा

वीरेंद्र चौहान ने प्रदेश सरकार से की शिकायत :कहा ;कोर्ट तक जाएंगे

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की शह पर शहर में गैरकानूनी 6 मंजिला इमारतों का निर्माण चल रहा है। इसे लेकर स्थानीय निवासी विरेंद्र चौहान ने प्रदेश सरकार को शिकायत की है और एक खुला शिकायती पत्र सरकार को लिखा है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

स्थानीय निवासी विरेंद्र चौहान कर्मचारी महासंघ और राज्य अध्यापक संघ के अध्यक्ष भी हैं उनका कहना है कि एक ओर  जहां  एनजीटी ने भवन निर्माण की अधिकतम सीमा ढाई मंजिल निर्धारित की है वहीं दूसरी ओर शहर में धड़ल्ले से 5 – 6 मंजिलो का निर्माण टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के इशारों पर धड़ल्ले से चला हुआ है ऐसा एक मामला भट्टाकुफर शहर का  है । वीरेंद्र चौहान का कहना है कि  इसे लेकर प्रदेश सरकार को जांच करनी चाहिए।

जहां पर  मेन बाजार भट्टाकुफर ने पांचवी मंजिल में छत का निर्माण कार्य चला रखा है जिससे साथ में रहने वाले पड़ोसियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है । उनका कहना है कि बार-बार टाउन एंड कंट्री प्लानिंग को इसकी शिकायत करने पर भी निर्माण कार्य नहीं रोका गया अब संबंधित मालिक ने

पांचवी मंजिल पर छत का कार्य पिछले कल से शुरू कर दिया है । वीरेंद्र चौहान का कहना है कि

No Slide Found In Slider.

इस संदर्भ में जब टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने किसी भी तरह का सकारात्मक जवाब नहीं दिया। उनका कहना हे कि स्टेट टाउन प्लानर  से जब इस  में बात की गई तो उन्होंने इस कार्य को बंद करवाने के लिए आनाकानी करनी शुरू कर दी और कॉल उठाना बंद कर दिया इसे सिद्ध होता है कि शहर में जो अनऑथराइज्ड कंस्ट्रक्शन चल रही है उसमें टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मिला हुआ होता है इन्हीं के इशारों से शहर में बिना अप्रूवल के 5- 6 मंजिलों के भवन आज भी बन रहे हैं इसके लिए सरकार को अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई करने की आवश्यकता है अन्यथा एनजीटी के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है और एन जी टी के निर्देशों की अवहेलना की जा रही है।

इस संदर्भ में एनजीटी के नियमों की अवहेलना होने पर  न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी । वीरेंद्र चौहान का कहना है कि

 उन्होंने बार-बार टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के अधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बावजूद भवन कार्य नहीं रुकने के बजाये यहां पर 6 मंजिला भवन खड़ा हो गया है जिसकी जवाब देही टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के अधिकारियों की है सरकार और प्रशासन ऐसे भवनों पर तुरंत कार्रवाई कर ऐसे कार्य को रोकने का काम करें अन्यथा शहर में बहुत ही विचित्र स्थिति हो जाएगी । यहां पर धूप पानी और रास्ते की दिक्कते हो रही है स्थानीय लोगों को उसका सामना करना पड़ रहा है  

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close