विविध

जिला शिमला की सुन्नी तहसील के गांव में रक्तदान कैंप रविवार को

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

 

ग्रामीण विकास सभा चनावग और हिमालय साहित्य मंच के संयुक्त संयोजन में जिला शिमला की सुन्नी तहसील के गांव चनावग में इस रविवार 20 जून को हाई सकूल के साथ स्थित सामुदायिक भवन में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर प्रातः ग्यारह बजे से सांय चार बजे तक रहेगा जिसमें स्वेच्छा से युवा और अन्य इच्छुक ग्रामीण रक्त दान कर सकते हैं। ग्रामीण विकास सभा की ओर से अध्यक्ष जगदीश हरनोट और हिमालय मंच की ओर से युवा सदस्य शिवेन कुमार इस शिविर के संचालन में सहयोग करेंगे। यह जानकारी हिमालय मंच के अध्यक्ष व लेखक एस आर हरनोट ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
No Slide Found In Slider.

 

शिमला रिप्पन अस्पताल से डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों की टीम में डॉक्टर गंगा शर्मा, इंचार्ज ब्लड बैंक, श्रीमती इंदिरा मेहता, वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन, श्रीमती दीपिका, वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन,कुमारी अंजना कंवर, स्टाफ नर्स सहित दुर्गादास और वेद जी शामिल रहेंगे।

 

इस कोविड समय में ग्रामीण युवाओं और लोगों का यह सहयोग अमूल्य होगा। हिमालय मंच के अध्यक्ष एस आर हरनोट ने ग्रामीण युवाओं और अन्य ग्रामीणों से अपील की है की वे इस महापुन्य में बढ़चढ़ कर भाग लें।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close