विविध

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ऑलमाइटी ब्लेसिंग का एंबुलेंस सुविधा का तोहफा

No Slide Found In Slider.

Almighty Blessings संस्था ने न्यू शिमला मेँ रह रहे वरिष्ठ नागरिकों ( Senior Citizens) की सुविधा के लिए दिनांक 21/6/2021 (सोमवार ) प्रातः 9.00 बजे से एक 7 सीटर एम्बुलेंस इंदिरा गाँधी चिकित्सालय (I.G.M.C.) तक चलाने का निर्णय लिया हैं l यह एम्बुलेंस प्रातः 9.00 बजे सेक्टर -3 बस स्टैंड से चल कर तथा सेक्टर 4 डी.ए.वी. स्कूल से 9.15 पर चल कर कमला नेहरू हॉस्पिटल होते हुए सीधे I.G..M.C. पहुंचेगी l इसी तरह दोपहर 1.30 बजे लंगर भवन से मरीजों को ले कर वापिस न्यू शिमला गाड़ी पहुंचेगी l पुनः यह एम्बुलेंस 2.00 बजे फिर सेक्टर -3 से मरीजों को ले कर I.G.M.C.जाएगी,जिस की वापसी शाम 5.00 बजे गंतव्य स्थान के लिए होगी l यह सेवा कार्य दिवसों मेँ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क उपलब्ध होगी l गाड़ीमेँ एक समय में 6 लोगों के बैठने की व्यवस्था ही होगी,जिस में सम्भवतः तीन मरीज तथा उन के तीन अटेंडेंट्स शामिल हो सकते हैं l बताया जाा रहा है कीीइस  सुविधा की जानकारी अपने आस पास रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को भी दें तथा स्वयं भी इस का पूरा लाभ उठाएं l इस गाड़ी की बुकिंग के लिए ड्राइवर से निम्नलिखित टेलीफोन न. पर सम्पर्क स्थापित करें फोन न. 9459900108 तथा फोन न.8988100108

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close