जहां आवश्यकता होगी कांग्रेस सरकार बजट के साथ वहां नए कार्यालय भी खोलेगी

जहां आवश्यकता होगी कांग्रेस सरकार बजट के साथ वहां नए कार्यालय भी खोलेगी

विविध
WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM
कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा प्रदेश में चुनावों में करारी हार से हताशा में है। भाजपा इस सदमे से उभर नही पा रही हैं।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने सभी चुनावी वादों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा है कि भाजपा को इसकी तनिक भी चिंता नही करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में किसानों,बागवानों, कर्मचारियों व आम लोगों के दुखदर्द को कभी नही समझा। भाजपा ने पांच साल अपनी मौज मस्ती में ही गुजार दिए। आज प्रदेश बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी से जूझता रहा है और यह सब भाजपा की तानाशाही व गलत नीतियों का परिणाम है जो आज देश प्रदेश के लोगों को भुगतना पड़ा हैं।
प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा चुनावों के समय आननफानन में अपने चुनावी लाभ के लिये खोले गए सेंकडो कार्यलयों को वर्तमान सरकार द्वारा बंद करने और उनकी पुनः समीक्षा करने के फैंसले को उचित ठहराया है। उन्होंने कहा की भाजपा का इस निर्णय को लेकर होहल्ला उनका एक राजनीतिक स्टंट हैं जो लोगों के बीच सहानभूति लेने का एक असफल प्रयास हैं।उन्होंने कहा कि जहां आवश्यकता होगी कांग्रेस सरकार बजट के साथ वहां नए कार्यालय भी खोलेगी इसके लिए भाजपा को कोई चिंता नही करनी चाहिए।
Deepika Sharma