विविध

एन.एच.एम् अनुबंध कर्मचारी संघ का जिला हमीरपुर में होगा 25 दिसंबर को राज्य कार्यकारिणी का चुनाव

No Slide Found In Slider.

 

एन.एच.एम अनुबंध कर्मचारी संघ हिमाचल प्रदेश का जिला हमीरपुर में  25 दिसंबर को राज्य कार्यकारिणी का चुनाव होगा।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

यह जानकारी देते हुए राज्य स्वास्थ्य समिति (एन.एच.एम्.) अनुबंध कर्मचारी संघ हिमाचल प्रदेश के महासचिव गुलशन कुमार ने वताया कि सन्गठन का चुनाब दिसंबर को हमीरपुर में तय किया गया है एक नोटीफिकेशन जारी करते हुए महासचिव ने वताया की आज से पुरानी राज्य स्वास्थ्य समिति (एन.एच.एम्.) अनुबंध कर्मचारी संघ हिमाचल प्रदेश व् कोर कमेटी को नई कार्यकारिणी के गठन तक निरस्त कर दिया गया है व् नई कार्यकारिणी के चुनाब हेतु राज संयोजक के तौर पर नरेद्र भरद्वाज जिला चम्बा को जिम्मेबारी सौपी गई है जिसके अंतर्गत हर जिला के जिला सन्गठन सहित मिशन निदेशक एन एच एम् को भी अबगत करवा दिया गया है I

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

उन्होंने कहा की राज्य स्वास्थ्य समिति (एन.एच.एम्.) अनुबंध कर्मचारी संघ का मुख्य उद्देश्य इन एच.एच. एम्. के अंतर्गत नियुक्त कर्मचारियों को नियमित करवाना है यह कर्मचारी पिछले 24 वर्षों से स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत लगभग 1700 कर्मचारी अपनी सेवाएँ देते आ रहे हैं I परन्तु आज दिन तक इन कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया है जिसको लेकर ये कर्मचारी लामबंद हुए है I

उन्होंने कहा कि हमें हिमाचल प्रदेश की मौजूदा सरकार पर पूर्ण विश्वास है कि ये सरकार हम कर्मचारियों को शीघ्र ही नियमितीकरण का तोहफा देगी I

 

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close