विविध

जानें क्या है थैलेसीमिया?

No Slide Found In Slider.

 

पद्मश्री ओमेश भारती उमंग के वेबिनार में युवाओं से चर्चा करेंगे

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

शिमला। विश्व थैलेसीमिया दिवस के उपलक्ष में उमंग फाउंडेशन के वेबिनार में 8 मई को देश के विख्यात चिकित्सा विज्ञानी पद्मश्री डॉ. उमेश भारती युवाओं को थैलेसीमिया रोग के बारे में बताएंगे। रक्तदान के महत्व और ब्लड बैंकिंग व्यवस्था की खामियों पर उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ रक्तदाता प्रो. अजय श्रीवास्तव चर्चा करेंगे। थैलेसीमिया से प्रभावित जैस्मिन ग्रोवर और आदिति  वेबिनार का संचालन करेंगी।

 

कार्यक्रम की संयोजक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पीएचडी की दृष्टिबाधित स्कॉलर एवं रक्तदाता प्रतिभा ठाकुर ने बताया कि उमंग फाउंडेशन ने लगभग 15 वर्ष पहले हिमाचल प्रदेश में थैलेसीमिया के बारे में जागरूकता अभियान शुरू किया था। इससे सरकार की नीतियों में बदलाव आया और इस अनुवांशिक रोग से पीड़ित बच्चों को काफी राहत मिली।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

उन्होंने कहा की विश्व के जाने-माने चिकित्सा विज्ञानी एवं  पद्मश्री से अलंकृत डॉ. ओमेश भारती थैलेसीमिया रोग के बारे में विस्तार से बताएंगे।  वह यह भी बताएंगे कि किस प्रकार थैलेसीमिया से समाज को मुक्त किया जा सकता है। उन्होंने स्वयं भी थैलेसीमिया पर काफी महत्वपूर्ण शोध कार्य किया है।

 

वेबिनार में उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं 93 बार रक्तदान कर चुके प्रो. अजय श्रीवास्तव रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालेंगे। वह प्रदेश की खस्ताहाल ब्लड बैंकिंग व्यवस्था का भी खुलासा करेंगे। उल्लेखनीय है की थैलेसीमिया से प्रभावित दो छात्राएं- जैस्मिन ग्रोवर और आदिति कार्यक्रम के संचालन में सहयोग देंगी।

 

प्रतिभा ठाकुर ने बताया की आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में मानवाधिकार जागरूकता अभियान के अंतर्गत गूगल मीट पर उमंग फाउंडेशन का यह 33वां साप्ताहिक कार्यक्रम है। इसमें हिमाचल प्रदेश एवं अन्य राज्यों के युवा शामिल होते हैं। 8 मई को शाम 7 बजे इस लिंक के माध्यम से कार्यक्रम में जुड़ा जा सकता है: https://meet.google.com/gnx-ihcn-bmj

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close