विविध

प्रचंड़ बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में वापसी: संबित पात्रा*

सीनियर लीडर आनंद शर्मा ने ही निकाली कांग्रेस कि गांरटियों की हवा: संबित पात्रा*

No Slide Found In Slider.

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रचंड़ बहुमत से रिवाज बदलने जा रही है जैसे उतराखड़, उत्तरप्रदेश, असम और हरियाणा में रिवाज बदला उसी तरह अब हिमाचल में रिवाज बदलने की तैयारी है। प्रधानमंत्री मोदी का हिमाचल के लिए विशेष लगाव है। जिसके कारण हिमाचल में विकास के अभुतपूर्व कार्य हुए है। जिससे हिमाचल में हजारों करोड़ रूपये का निवेश आया है और युवाओं के लिए रोजगार का सृजन हुआ है। आयुष्मान भारत योजना से तहत 1 लाख 54 हजार मरीजों का निशुल्क ईलाज हुआ तो वहीं हिमाचल प्रदेश की सरकार ने जो लोग आयुष्मान योजना में कवर नहीं हुए उन्हें हिमकेयर योजना लाकर लाभ दिया। इस योजना के तहत 3 लाख 22 हजार मरीजों का निशुल्क ईलाज हुआ। यह डबल इंजन सरकार का बेहतरीन उदाहरण है। उसी तरह प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 1 लाख 38 हजार परिवारों को मुफ्त घरेलु गैस कनैक्शन बांटे गये। उसी तर्ज पर मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना में 3 लाख 35 हजार परिवारों को घरेलु गैस कनैक्शन उपलब्ध करवाए परिणामस्वरूप हिमाचल देश का पहला ऐसा राज्य बन गया जहां हर घर में घरेलु गैस कनैक्शन पहुंच चुका है।

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

 

उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए हिमाचल प्रदेश हॉलीडे डेसटिनेशन है वहीं भारतीय जनता पार्टी के लिए डवेलपमैंट डेसटिनेशन है। कांग्रेस के नेता हिमाचल में प्रॅापर्टी और आराम के लिए आते हैं। जबकि प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल में आकर हिमाचल की तरक्की के लिए कार्य करते है। कांग्रेस में न नेता है न नीति है न नियत है और न ही नेतृत्व है। राहुल गांधी आजकल भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं जो हिमाचल और गुजरात से होकर नहीं आ रही है। तो उन्होंने कांग्रेस से पुछा की राहुल गांधी की हिमाचल के प्रति उदासीनता का क्या कारण है और वो क्यों हिमाचल में प्रचार नहीं करना चाहते है या कांग्रेस के नेता ही उन्हें हिमाचल नहीं लाना चाहते है? उसी तरह सोनिया गांधी भी अभी तक चुनाव प्रचार में हिमाचल नहीं आई हैं और न ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अभी तक हिमाचल में चुनाव प्रचार में आए है। क्या कांग्रेस पार्टी अपने शीर्ष नेतृत्व को एक और हार के ठिकरे से बचाना चाहती है? इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व, सभी मंत्री और मुख्यमंत्री हिमाचल के स्वाभिमान की रक्षा और हिमाचल के विकास के लिए हिमाचल की भूमि में चुनाव प्रचार कर रहें है।

 

संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस की अपनी कोई गांरटी नहीं है तो उनकी गांरटियों पर क्या विश्वास किया जाए इनकी तो यह भी गारंटी नहीं है कि अगला चुनाव लड़ भी पाएंगे या नहीं। इनकी गांरटियों की हवा तो इनके बड़े नेता आनंद शर्मा ने ही निकाल दी है। एक तरफ जहां कांग्रेस झुठी गांरटियों की बात कर रही है वहीं कल भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में और सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना दृष्टि पत्र हिमाचल में जारी कर रही है। जिससे भारतीय जनता पार्टी की सरकार का अगले पांच वर्षों के विकास कार्यों का बयौरा होगा और यह दृष्टि पत्र भारतीय जनता पार्टी की हिमाचल के विकास के प्रति विचार और दिशा को निर्धारित करेगा। उन्होंने कहा कि यह दौर रिवाज बदलने का है और अब बारी हिमाचल की है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सक्षम, ईमानदार और सशक्त नेतृत्व के दम पर भारतीय जनता पार्टी पुनः सता में वापसी कर रही है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close