ब्रेकिंग-न्यूज़

अपने कुछ बड़े उद्योगपतियों को लाभ देने के लिये देश के सरकारी उपक्रमो को बेचा जा रहा

No Slide Found In Slider.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा कभी भी जनहितैषी नही रही है। उन्होंने कहा है कि अपने कुछ बड़े उद्योगपतियों को लाभ देने के लिये देश के सरकारी उपक्रमो को बेचा जा रहा है। भाजपा पूंजीपतियों के साथ मिलकर देश मे पूंजीवाद को बढ़वा दे रही है। देश मे किसानों व बागवानो के हितों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

आज बिलासपुर जिला के झड़ून्ता विधानसभा के बरठीं में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक कुमार के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर है। उन्होंने कहा कि आज लोग भाजपा की तानाशाही,जन विरोधी नीतियों व निर्णयों से परेशान है। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी इन्ही की नीतियों का परिणाम है।

इससे पूर्व प्रतिभा सिंह ने घुमारवीं में पार्टी प्रत्याशी राजेश धर्माणी के पक्ष में एक रॉड शो करते हुए उनके लिये लोगों से वोट मांगे।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

प्रतिभा सिंह ने कहा कि बिलासपुर में एम्स के निर्माण में पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने इसकी स्थापना के लिये अधोसंरचना की पूरी व्यवस्था की।आज भाजपा लोगों को गुमराह कर इसका पूरा श्रेय अपने आप को ही देती है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है,इसमे किसी को कोई शंका नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा हर मोर्चे पर विफ़ल रही है। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला कोई छोटा मामला नही है। इसका पेपर लीक नही बेचा गया है और कांग्रेस की सरकार बनते ही इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर इसके गुनहगार सलाखों के पीछे होंगे।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस अपनी 10 गारंटी के तहत कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन बहाल करेगी।महिलाओं को 1500 रुपये की हर महीनें की सुरक्षित आये व बेरोजगार युवाओं के लिये 680 करोड़ की एक स्टार्टअप योजना शुरू की जाएगी।

प्रतिभा सिंह ने राजेश धर्माणी व विवेक कुमार को भारी मतों से जीता कर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिये लोगों से वोट मांगे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close