ब्रेकिंग-न्यूज़

भाजपा के इस शासनकाल में भ्र्ष्टाचार बढ़ा है

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

चौपाल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश किमटा ने कहा है कि वह चौपाल क्षेत्र के लोगों की भावनाओं के अनुरूप ही विकास कार्य करेंगे। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने सदा ही लोगों की भावनाओं के अनुरूप कार्य किया है और आगे भी करेगी।
आज यहां अपना नामंकन दाखिल करने के बाद भारी संख्या में आये अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं की एक सभा को सम्बोधित करते हुए रजनीश किमटा ने कहा कि जो दायित्व उन्हें पार्टी आलाकमान ने उन्हें सौंपा है उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से देश प्रदेश में महंगाई व बेरोजगारी बढ़ रही है उससे हम सब बहुत आहत है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस शासनकाल में भ्र्ष्टाचार बड़ा है। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। भाजपा सरकार ने इसकी जांच की लीपापोती कर लोगों की आंखों में धूल झोंकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही इसके गुनहगारों को सलाखों के पीछे करेंगे।
रजनीश किमटा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस बहुत मजबूत स्थिति में है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि गत चार उप चुनावों में कांग्रेस की एकता व लोगों के विश्वास से पार्टी ने भाजपा को चारों खाने चित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की उल्टी गिनती इन्ही उप चुनावों से शुरू हो गई थी,जो अब विधानसभा चुनावों में पूरी तरह भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।
किमटा ने अपने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि उन्हें अब घर पर नही बैठना है। उन्होंने कहा कि लोगों को भाजपा के किसी भी प्रलोभन व दुष्प्रचार से लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के भाजपा नेता ने अवसरबाद की राजनीति करते हुए यहां के लोगों को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें गुमराह नही होना है।कांग्रेस आलाकमान ने उन पर क्षेत्र के विकास और  लोगों की भावना को देखते हुए उन्हें इस चुनाव क्षेत्र की सेवा का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि अब इसकी जिम्मेदारी चौपाल के लोगों की है कि उन्हें भारी मतों से जीता कर उन्हें इस क्षेत्र की सेवा का मौका देंगे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close