ब्रेकिंग-न्यूज़

पढ़े…. जो सच जो कड़वा

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल  राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हिमाचल प्रदेश के हेम राज चौहान की पुस्तक सच जो कड़वा है का विवोचन राजभवन में किया। इस पुस्तक में युवा साहित्यकार देश, प्रदेश और शहरों तक की बुनियादी समस्याओं पर तीखे आलेख है जो लेखक के अनुसंधान के बाद परिष्कृित होकर पुस्तक में आलेखित हुए हैं। राज्यपाल महोदय ने कहा कि लेखक युवा भी है और लेखनी से प्रभावित करने की क्षमता भी रखते हैं। उनके लेख समसामयिक है और कुछ आलेख तो समाज की कुरीतियों और ढकोसलों पर सीधा प्रहार है। उन्होंने लेखक की इस दूसरी प्रकाशित पुस्तक के लिए शुभकामनाएं भी प्रदान की । लेखक की यह दूसरी पुस्तक है और इससे पूर्व कविताओं पर आधारित पुस्तक मुझे बंद आंखों से देखो प्रकाशित हो चुकी है और गवर्नर को उसे भी भेंट किया गया। इस पुस्तक की प्रूफिंग करने और टिप्पणीकार माधुरी गैरा है जो कि शिक्षा विभाग में बतौर बीईईओ सेवारत हैं। इस अवसर पर लेखक के साथ साहित्यकार और स्तंभकार एस पी शर्मा, समाजसेविका आशिमा वर्मा, समाजसेवक प्रमोद भी उपस्थि रहे ।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

 

लेखक हेम राज चौहान ने बताया कि इस पुस्तक में 50 आलेख हैं जो विभिन्न विषयों को समाहित करते हैं। ऐसे विषय जो हैं तो हमारे आसपास ही किंतु उस पर बेबाकी से लिखना – बोलना। कोई नहीं चाहता है। पहाड़ों का सीना चीर कर बन रहे फोरलेन हो या शिमला में जल से लेकर बंदरों तक कंकरीट का जंगल सभी कुछ ताक पर हैं। देश में धार्मिक आडंबर हो या महिलाओं का उत्पीड़न या फिर युवाओं का नशे के पाश में बंधे चले जाना, सभी कुछ इन आलेखों में अनुसंधान उपरांत परिष्कृत रुप मिलेगा सच को कहना मुश्किल तो है पर यदि उसे कह दिया जाए तो आरंभ में कड़वाहट लगती है, बाद में वही कड़वाहट मिठास में बदल जाती है। देश में बढ़ रहे वृद्धाश्रम कहीं न कहीं बदलती संस्कारहीन पीढ़ी के लिए सबक है। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक ऑनलाईन और ऑफलाइन उपलब्ध है। राज्यपाल ने इस पुस्तक और लेखक को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रदान की।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close