विविधसंस्कृति

मुख्यमंत्री ने वीडियो एल्बम का विमोचन किया

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर शिमला में गायक ठाकुर आर.के. रवि के वीडियो एल्बम देश पुकारे मोदी का नाम हिमाचल पुकारे फिर जय राम का विमोचन किया।

ashb advt_page-0001

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस वीडियो एल्बम के माध्यम से आम लोगों में प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि ऑडियो-वीडियो संदेश संप्रेषण का प्रभावी माध्यम होता है।

No Slide Found In Slider.

इस वीडियो एल्बम को ठाकुर आर.के. रवि द्वारा कलमबद्ध किया गया है। वह गांव मोइन, जिला कुल्लू के निवासी हैं। इस एल्बम का निर्माण नरेश चौहान ने किया है। इस वीडियो एल्बम का यूट्यूब लिंक https://youtu.be/YOuiFTzUIAQ है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पंडा व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआईडी एस.पी. सिंह भी उपस्थित थे।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close