शिक्षासंस्कृति

लोरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल की छात्राओं ने मोहा मन

लोरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल में मनाया वार्षिकोत्सव

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

लोरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें द विजड ऑफ ओज नामक नाटक का मंचन किया गया। इस दौरान भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा अधिकारी  मनीष कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरक की इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह रही कि विद्यालय में पढ़ने वाली छठी से दसवीं तक की प्रत्येक छात्रा ने मंच पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में नृत्य नाटक तथा संगीत का अद्द्भुत मेल देखने को मिला । नाटक का सफल मंचन श्रीमती रितु शर्मा, श्रीमती रचना शर्मा, सुश्री प्रीती बलदेव सिंह तथा श्रीमती नेहा नेगी के कुशल निर्देशन में हुआ। नृत्य तथा संगीत की शानदार प्रस्तुतियाँ तैयार करने में श्री नरेन्द्र कुमार तथा श्रीमती नीना सूद का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय की वाक्पटु वक्ता श्रीमती ऋतु शर्मा द्वारा मंच संचालन किया गया। मंच की सजावट में श्रीमती रीना गौतम का योगदान सराहनीय रहा। पावरप्वाइंट प्रस्तुति श्री दिनेश ठाकुर के सौजन्य से सम्पन्न हुई।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

मुख्य अतिथि ने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नाटक को खूब सराहा। नाटक में मुख्य भूमिका सुचेता, जेस्मिन, दिविजा, शरन्या, रिया प्रांजल, गुरशीन, सेजल, मन्नत, अर्श, सना, श्रेयसी आदि ने निभाई। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की और इसी तरह मेहनत के बल पर आगे बढ़ने की नसीहत दी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close