विविध

देश और प्रदेश में महिला का सश्कितकरण कांग्रेस की देनः वनीता वर्मा

मोदी और जयराम सरकार ने महंगाई बढ़ाकर महिलाओं पर डाला बोझ

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

 

महिला कांग्रेस ने भाजपा सांसद इंदु गोस्वामी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि महिलाओं का सशक्तिकरण कांग्रेस की ही देन है। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष वनीता वर्मा ने कहा है कि कांग्रेस की सरकारों ने ही महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि देश में पंचायतीराज सिस्टम और इसमें भी महिलाओं को पंचायतीराज में 33 फीसदी आरक्षण को देना कांग्रेस सरकार की पहल थी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने ही देश में महिलाओं को स्थानीय निकायों और पंचायतीराज संस्थानों में आरक्षण देकर उनकी विकास में भागीदारी सुनिश्चित की थी। इसकी बदौलत ही आज हिमाचल में पंचायतीराज संस्थानों में पचास फीसदी से ज्यादा महिलाएँ चुनकर आ रही हैं। इससे महिलाओं का सशक्तिकरण संभव हुआ है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

यही नहीं प्रदेश में रही कांग्रेस सरकारों ने महिलाओं की शिक्षा को सुधारने के लिए भी कई कदम उठाए। लड़कियों के लिए निशुल्क शिक्षा की सुविधा भी कांग्रेस सरकार की देन है। इसका परिणाम है कि आज हिमाचल में लड़कियां उच्च हासिल कर रही हैं। हिमाचल के उच्च शिक्षण संस्थानों में सिंगल गर्ल चाइल्ड को रिजर्वेशन की व्यवस्था भी पूर्व वीरभद्र सिंह सरकार ने की थी। इससे लड़कियों की शिक्षा को बल मिला है।

No Slide Found In Slider.

दूर-दराज इलाकों में स्कूल और कालेज खोलकर वीरभद्र सिंह सरकार ने प्रदेश के कोने-कोने तक शिक्षा का विस्तार किया। इससे लड़कियों को घरद्वार पर शिक्षा हासिल करने का मौका मिला, लेकिन विडंबना है कि जयराम सरकार ने पूर्व वीरभद्र सिंह सरकार के समय में खोले गए कई शिक्षण संस्थानों को बंद कर ग्रामीण इलाकों में बच्चों, विशेषकर लडकियों को शिक्षा से वंचित करने का प्रयास किया।

वनीता वर्मा ने कहा है कि बीते पांच सालों में हिमाचल में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। दुराचार की घटनाओं में आए दिन बढ़ौतरी हो रही है। यही नहीं भाजपा राज में हत्या के मामलों में भी भारी इजाफा हुआ है। उन्होंने भाजपा नेत्री से कहा है कि वह बताएं कि पिछले पांच सालों में महिलाओँ पर अत्याचारों और अपराधों पर जयराम सरकार ने कदम उठाए।

वनीता वर्मा ने कहा है कि कांग्रेस ने प्रदेश की महिलाओं को गारंटी दी कि राज्य में सरकार पर बनने पर हर महिला के खाते में हर माह 1500 रुपए जमा किए जाएंगे। इससे महिलाओं को इस मंहगाई की दौर में बहुत राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने रसोई गैस समेत अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में भारी इजाफा कर आम गृहणियों पर मंहगाई का भारी बोझ डाला है। महिलाएं आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को इसका जवाब देंगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close