विविध

कर्मचारियों को इनिशियल स्टार्ट

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने प्रदेश सरकार द्वारा  कर्मचारियों को   इनिशियल स्टार्ट प्रदान करने के लिए सरकार धन्यवाद   किया है। आज जारी एक प्रेस बयान में संघ के संघ के अध्यक्ष केसर  सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेन्द्र नेगी ,महासचिव संजीव ठाकुर, वित्त सचिव राकेश भड़वाल, मुख्य प्रेस  सचिव प्रेम शर्मा ,मुख्य संघठन सचिव पवन शर्मा, शिमला जिला प्रवक्ता संघ अध्यक्ष अध्यक्ष अजय नेगी, सोलन जिला अध्यक्ष चन्द्र देव ठाकुर, सिरमौर जिलाअध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, बिलासपुर के प्रधान नरेश ठाकुर, हमीरपुर के प्रधान अनिल कुमार, मण्डी जिला अध्यक्ष राजेश सैनी , काँगड़ा जिला अध्यक्ष हर्ष वर्धन राणा, ऊना जिला अध्यक्ष संजीव पराशर ,चम्बा जिलाअध्यक्ष दीप सिंह खन्ना, कुल्लू जिला अध्यक्ष नरेंद्र पाल   , किनौर जिला अध्यक्ष     ने बताया  कि  प्रवक्ता संघ केवल एकमात्र ऐसा संगठन है जिसने कि सरकार के समक्ष कर्मचारियों को अनीशियल  स्टार्ट देने की मांग की थी  जिसके ऊपर मंत्रिमंडल  ने पिछले कल अपनी मुहर लगाई है और आज इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।है।उलेखनीय  है कि राज्य सचिवालय शिमला में सोमवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में सरकार ने कर्मचारियों के हित में बहुप्रतीक्षित फैसला लिया है। दरअसल कुछ श्रेणियों के 2012   में प्राप्त   हायर ग्रेड पे के कारण  हायर पे बैंड का  लाभ प्राप्त नहीं हो रहा था।  सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में राइडर को खत्म कर कर दिया है कर दिया है। जिसके कारण  विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों को  हायर पे बैंड प्राप्त होगा। स्कूल प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष केसर  सिंह ठाकुर और महासचिव संजीव ठाकुर ने बताया कि संघ  लगातार मुख्यमंत्री  व वित्त सचिव के समक्ष प्रवक्ताओं की वेतन विसंगतियों को लगातार उठा रहा था और यह आज उसी का परिणाम है कि न केवल प्रवक्ताओं को बल्कि अन्य वर्गों  को भी इस यह लाभ प्राप्त हुआ है।   संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार के इस फैसले से  हजारों कर्मचारियों को यह लाभ प्राप्त होगा। संघ ने सरकार का धन्यवाद करते हुए सरकार से मांग की है कि इस लाभ को कर्मचारियों उनकी नियमितीकरण की तिथि से प्रदान किया जाए।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

 

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close