विविध

चुनाव में दिग्गजों का खेल बिगाड़ सकती हैं महिलाएं

चापसूल और चाटूकार अपना स्वार्थ सिद्ध कर सकते हैं - पंडित डोगरा 

No Slide Found In Slider.

वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष एवं जाने माने अंक ज्योतिषाचार्य पंडित शशिपाल डोगरा ने कांग्रेस को लेकर एक और गणना की है। उनकी गणना कहती है कि महिलाएं चुनाव में दिग्गजों का खेल बिगाड़ सकती हैं। यही नहीं, चापसूल और चाटूकार अपना स्वार्थ सिद्ध कर सकते हैं। वहीं, टिकट वितरण के दौरान कांग्रेस को अंतर विरोध का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही कुछ के टिकट आवंटन के बाद बदले जाने के भी योग बन रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

पंडित डोगरा के मुताबिक अंक गणना के मुताबिक कांग्रेस पार्टी ने पूरे प्रदेश से चुनाव के लिए आवेदन मांगे और 1347 लोगों ने प्रदेशभर से आवेदन किए। इस प्रकार 1 + 3 + 4 + 7 = 15 = 1 + 5 = 6 अंक शुक्र का अंक बनता है। शुक्र स्त्री कारक ग्रह है। 2022 चुनाव वर्ष है। 2+0+2+2=6 अंक शुक्र का ही अंक है। शुक्र काना ग्रह भी है जो एक तरफ ही देखता है। महिलाएं चुनाव में कई दिग्गजों का खेल बिगाड़ देंगी।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

पंडित डोगरा कहते हैं कि कांग्रेस का 8 अंक है।8 + 6 = 14 अंक 1 + 4 = 5 अंक जो बुद्ध का अंक है। बुद्ध युवाओं का कारक है। जहां युवाओं को मौका मिलना चाहिए। वहीं पर 8 + 5 = 13 = 1 + 3 = 4 अंक जो राहु का अंक है। राहु विरोध का कारक है। षड्यंत्र का कारक है। ऐसे में युवाओं के साथ कोई धोखा हो सकता है। शुक्र स्त्री कारक है। राहु, शुक्र का प्रभाव चाटुकारिता देता है। कुछ चापलूसी व चाटुकार बन कर अपना स्वार्थ सिद्ध करने की कोशिश करेंगे। इस कारण गलत टिकट का आवंटन हो सकता है। उसी वजह से कांग्रेस को अंतर विरोध का सामना करना पड़ेगा। इस कारण जीतने वाला प्रत्याशी पार्टी छोड़ सकता है। कुछ के तो टिकट मिलने के बाद कटने के योग बन रहे हैं। बाकि सर्वज्ञ तो ईश्वर है।

सत्यदेव शर्मा सहोड़*

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close