विविध

घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए एपीजी शिमला विश्वविद्यालय की कार्यक्रमों सूची जारी

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

एपीजी शिमला विश्वविद्यालय द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी को लेकर विश्वविद्यालय के काफ्रेंस हॉल में बैठक का आयोजन कुलपति प्रो. डॉ. रमेश चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षकों, विभागाध्यक्षों, प्रबंधन विभाग, डीन एकेडेमिक्स, विश्वविद्यालय की मीडिया टीम व जन संपर्क विभाग के सदस्यों और एनसीसी कैडेटों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए कुलपति प्रो. डॉ. रमेश चौहान ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को राष्ट्रीय स्वाभिमान के रूप में मनाया जाना है और विश्वविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम छात्रों, शिक्षकों और एनसीसी कैडेटो द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे और इस संबंध मैं तैयारियां चल रही हैं। कुलपति प्रो. रमेश चौहान ने कहा कि 13 से 15 अगस्त को हर घर में राष्ट्रीय झंडा लगाने के लिए आम नागरिकों छात्रों और शिक्षकों को प्रेरित करना है। कुलपति प्रो. रमेश चौहान + ने बताया कि इसके अतिरिक्त भारत सरकार और प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विभिन्न कार्यक्रम जैसे तिरंगा -शोभा यात्रा, शिमला की स्थानीय ग्राम पंचायत पूजारली में प्रभात फेरी, एक हजार पौधों का पौधरोपण, स्वतंत्रता संग्राम पर विषय विशेषज्ञों की वार्ता, देश भक्ति गीत, भाषण प्रतियोगिता, पैटिंग, कविता-पाठ, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े कार्यक्रमों और स्वतंत्रता संग्राम में हिमाचल का योगदान पर भी प्रकाश डाला जाएगा। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस संबंध में छह अगस्त से पंद्रह अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों की सूची जारी की है। छह अगस्त से विश्वविद्यालय के कैंपस रेडियो पर देशभक्ति गीतों पर विशेष कार्यक्रम और सिंग अलोग कार्यक्रम के तहत देशभक्ति गीतों पर अंताक्षरी, धुन पहचानों, एक्टिंग कर देशभक्ति पर आधारित फिल्म को पहचानना कार्यक्रम शनिवार से ही आरंभ कर दिया है। आठ अगस्त को क्विज कम्पटीशन, नौ अगस्त को पौधरोपण, दस को तिरंगा यात्रा रैली, बारह

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
No Slide Found In Slider.

 

अगस्त को बाइक रैली, निबंध प्रतियोगिता, तेरह अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम पर मुख्य अतिथि व वक्ता का भाषण और पंद्रह अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा और सोलह अगस्त को झंडे इक्कट्ठे किए जाएंगे। कुलपति चौहान ने कहा कि विश्वविद्यालय में पढ़ रहे अठाइस देशों के छात्र भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। बैठक में विश्वविद्यालय के सलाहकार इंजीनियर विक्रांत सुमन, डीन अकैडमिक डॉ. अनिल कुमार पॉल, डीन डॉ. रोहणी थंडला, डीन डॉ. नील सिंह, विभागाध्यक्ष कल्पना वर्मा, डॉ. प्राची वैद, विश्वविद्यालय प्रशासनिक अधिकारी माइकल फिन्देल उपस्थित रहे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close