विविध

मोदी सरकार देश की जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

No Slide Found In Slider.

कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस पार्टी के स्वामित्व वाली नेशल हेराल्ड के कार्यालयों में ईडी की छापेमारी की आलोचना करते हुए कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार देश की जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने देश में राजनैतिक उत्त्पीडऩ की एक नई परम्परा को शुरू कर दिया है जो देश के लोकतंत्र के लिये एक बहुत बड़ा खतरा साबित होगा।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

प्रतिभा सिंह ने कहा कि आजादी के बाद देश मे यह एक ऐसी सरकार है जो अपने राजनैतिक विरोधियों को जांच एजेंसियों का डर दिखा कर उन्हें डराने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस इस सबसे घबराने वाली नही।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि देश आज गंभीर चुनोतियों बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी जैसी समस्याओं से गुज़र रहा है। देश की अर्थव्यवस्था डगमगा रही है। भारतीय मुद्रा का दिनों दिन अवतरण हो रहा है। भाजपा की सरकार इन गंभीर चुनौतियों से लोगों का ध्यान हटाने के लिये,विपक्ष की आवाज दबाने के लिये कभी ईडी, कभी इन्कम टैक्स तो कभी सीबीआई जांच शुरू करवा रही है। उन्होंने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार देश की न्याय व्यवस्था को प्रभावित नही कर सकती और कांग्रेस को देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

प्रतिभा सिंह ने प्रदेश की जयराम सरकार को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि उन्होंने प्रदेश को भारी कर्ज के बोझ तले डुबो दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने है,ऐसे में मुख्यमंत्री लोगों को गुमराह करने में जुटे है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश पर 70 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज हो गया है। मुख्यमंत्री घोषणाओं पर घोषणाएं कर रहें है। सरकारी खजाना पूरी तरह खाली हो गया है। कर्मचारियों को बेतन व उनके देय भत्ते देने के लाले पड़े है।

प्रतिभा सिंह ने प्रदेश के सेब बागवानों की दशा पर भी अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि पांच हजार करोड़ से अधिक की सेब आर्थिकी सरकार की उपेक्षा के चलते अस्त व्यस्त होकर रह गई है। भाजपा सरकार ने इसे राम भरोसे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा है कि सत्ता में आते ही कांग्रेस प्रदेश के किसानों,बागवानों सहित प्रदेश के सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित करेगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close