शिक्षा

इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2022 तक बढ़ी

No Slide Found In Slider.

 

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जुलाई, 2022 सत्र् के लिए विभिन्न बैचलर/मास्टर डिग्री कार्यक्रमों में अगले वर्ष/सैमेस्टर के लिए पुनः पंजीकरण (Re-registration) फार्म भरने की अंतिम तिथि एक बार फिर 12 अगस्त 2022 तक बढ़ा दी गई है। जुलाई 2021 सत्र् में विभिन्न बैचलर डिग्री तथा मास्टर डिग्री (वार्षिक पद्धति) तथा जनवरी 2022 सत्र् में विभिन्न बैचलर डिग्री तथा मास्टर डिग्री (सेमैस्टर पद्धति) कार्यक्रमों में पहले-से पंजीकृत सभी छात्र पुनः पंजीकरण के लिए पात्र होंगे।

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

 

 

 

इग्नू में जुलाई 2022 सत्र् के लिए विभिन्न मास्टर डिग्री, बैचलर डिग्री, डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में नव प्रवेश प्रक्रिया भी चल रही है जिनके लिए अंतिम तिथि भी 12 अगस्त 2022 तक बढ़ा दी गई है। नव प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण के लिए लिंक इग्नू की वैबसाइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए इग्नू के किसी भी नजदीकी अध्ययन केन्द्र से या इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, शिमला के दूरभाष संख्या 0177-2624612 व 2624613 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

 

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close